झारखंडPosted at: जनवरी 21, 2025 रांची के बुंडू-तमाड़ इलाके में रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने अफीम को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
ग्रामीणों को नशे के खिलाफ दिलाई गई शपथ
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के बुंडू-तमाड़ इलाके में अफीम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. रांची पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को जागरूक कर रहे है. ऐसे में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई. इस दौरान अफीम की खेती नहीं करने और नशा से दूर रहने का संकल्प लिया गया. इस दौरान ग्रामीण एसपी,बुंडू SDM सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
आपको बता दे कि बुंडू-तमाड़ सहित कई इलाकों में अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है. इसके लेकर इलाके में बड़े पैमाने में कार्रवाई की जा रही है. इसे लेकर अब तक करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अफीम की खेती करने और सहयोग करने वाले के खिलाफ रांची पुलिस के विशेष अभियान के तहत कई एकड़ भूमि में अफीम की खेती को नष्ट किया गया है.