झारखंडPosted at: दिसम्बर 15, 2024 अफीम की खेती के खिलाफ रांची पुलिस ने चलाया अभियान, दशम फॉल थाना और तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अफीम के खेतों को किया गया विनष्ट
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया है. लहलहा रही अफीम की खेती पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने नकेल कासी है. तमाड़ और दशम फॉल थाना क्षेत्र के घोर नक्सल क्षेत्र में SSB और SAP-2 कंपनी ने सशस्त्र बल के साथ अभियान चलाया है. दशम फॉल थाना अंतर्गत ग्राम हुसीरहातु के जंगलों में करीब 01 एकड़ 70 डिसमील में, वहीं तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुरुडीह के जंगल में अफीम के बीज लगे लगभग 02 एकड़ खेत को विनष्ट किया गया है.