Friday, Oct 18 2024 | Time 10:31 Hrs(IST)
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
क्राइम


अमन साहू गिरोह का अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा के खिलाफ जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस, झारखंड पुलिस ने शुरू की प्रक्रिया

अमन साहू गिरोह का अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा के खिलाफ जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस, झारखंड पुलिस ने शुरू की प्रक्रिया

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: गैंगस्टर अमन साहू से जुड़ा अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा के खिलाफ झारखंड पुलिस ने रेड नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सुनील मीणा पिछले दो साल से मलेशिया में रह कर गैंग को संचालित कर रहा है. वह अमन साहू गैंग में दूसरा स्थान रखता है. साथ ही उसके जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी करीबी संबंध है. मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घडसाना का रहने वाला मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. सुनील मीणा का पासपोर्ट झारखंड पुलिस ने ब्लॉक करा दिया है. पिछले डेढ़ साल में झारखंड पुलिस ने अमन साहू गिरोह पर कार्रवाई करते हुए गैंग से जुड़े 33 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया था. 

 

मलेशिया के कुआलालमपुर से अमन साहू गैंग को ऑपरेट करने वाला मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में रह चुका है. मलेशिया में ही वह गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिए लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया था. इसके बाद वह लॉरेंस और अमन साहू के इशारे पर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. उसने झारखंड सहित राजस्थान, हरियाणा व पंजाब में हत्या, रंगदारी और फायरिंग जैसे घटनाओं को अंजाम दिया.

 


 
अधिक खबरें
गेट खुला देख फ्लैट में करती थी चोरी, नाबालिग बेटा बना साथी, देखिए मां-बेटे की हेरा-फेरी की कहानी
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 12:13 PM

देशभर में बढ़ते अपराध की खबरे सामने आ रही हैं. कभी चोरी तो कभी हत्या हर तरफ से ऐसी खबरे आ रही हैं. ऐसे में मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं. जिसे सुन हर कोई दंग रह जाएगा.

देवघर के सिविल सर्जन को ACB ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
अक्तूबर 16, 2024 | 16 Oct 2024 | 1:55 PM

झारखंड की ACB ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवघर के सिविल सर्जन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है. सिविल सर्जन डॉक्टर रंजन सिन्हा को दुमका से आई एसीबी ने 70 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है.

हत्या केस के अनुसंधानकर्ता का होगा क्रॉस एग्जामिन, बचाव पक्ष करेगा क्रॉस एग्जामिन
अक्तूबर 16, 2024 | 16 Oct 2024 | 12:03 PM

हत्या केस के अनुसंधानकर्ता का क्रॉस एग्जामिन होगा. क्रॉस एग्जामिनेशन में बचाव पक्ष क्रॉस एग्जामिन करेगा. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने इजाजत दे दी है. आरोपी के द्वारा याचिका दाखिल कर कोर्ट से अनुमति मांगी थी.

50000 की सरकारी सहायता का झांसा दे व्यक्ति ने किया नवजात शिशु को अगवा, वजह सुन लोग हुए हैरान
अक्तूबर 15, 2024 | 15 Oct 2024 | 7:49 AM

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के एक अस्पताल से एक नवजात बच्ची का किडनैप हुआ था, जिसके कुछ दिन बाद किडनैप की गई नवजात बच्ची को चित्रकूट पुलिस ने रविवार को सुरक्षित बचा लिया हैं.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म
अक्तूबर 14, 2024 | 14 Oct 2024 | 7:37 PM

रांची/डेस्क: उत्तर प्रदेश से फिर एक बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामला इस बार कौशांबी जिले में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की है. सामने आई खबर के अनुसार नाबालिक पीड़िता बच्ची दुर्गा मंदिर से भंडारा खा कर वापस लौट रही थी.