Friday, Oct 18 2024 | Time 14:22 Hrs(IST)
  • उमाकांत रजक और केदार हाजरा ने सैकड़ो समर्थकों के साथ थामा JMM का दामन
  • उमाकांत रजक और केदार हाजरा ने सैकड़ो समर्थकों के साथ थामा JMM का दामन
  • हजारीबाग में सेवा अधिकार अधिनियम बना वरदान, म्यूटेशन के मामलों में मिली कामयाबी
  • हजारीबाग में सेवा अधिकार अधिनियम बना वरदान, म्यूटेशन के मामलों में मिली कामयाबी
  • भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
  • भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
  • 58 वर्षीय व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत, गांव में शोक का माहौल
  • हजारीबाग में दारू से उत्पाद विभाग के एक अधिकारी की सालाना 3 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई
  • Breaking: NDA का फॉर्मूला तैयार, देखिए किसे मिली कितनी सीटें
  • कंडेर में सोहराई जतरा आयोजन के लिए 4 नवंबर की तारीख तय, इसके लिए कमेटी का हुआ गठन
  • हजारीबाग में न्यूज पेपर हॉकर से अहले सुबह मोबाइल व पैसे की छिनतई
  • PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
झारखंड


Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल मोरहाबादी में, दुमका में CM ने किया झंडोत्तोलन

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल मोरहाबादी में, दुमका में CM ने किया झंडोत्तोलन
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क:देश आज, 26 जनवरी को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर आज मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झंडोत्तोलन किया और राज्यपाल ने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं दी और राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि '26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था. देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और झारखंड के पुरोधाओं को नमन करता हूं. हमारा संविधान कहता है कि प्रत्येक नागरिक को उसकी धार्मिक वैचारिक स्वतंत्रता का संपूर्ण अधिकार है. हमारे संविधान की छतरी-छाया में हमने जिस तरह से भी अधिक समय तक अपने हितों की सुरक्षा पाई है सर्वांगीण विकास किया है, भविष्य में भी हम इसकी छतर छाया में निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे'. रांची के मोरहाबादी मैदान में हो रहे मुख्य समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और डीसी भी मौजूद रहे.

 



 


वहीं, उपराजधानी दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रीय ध्वज फहराया. और परेड गेदर को सलामी दी. वहीं, पैरेड गेदर के दौरान 14 प्लाटून मुख्यमंत्री को सलामी दिया. इस दौरान उन्होनें देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करते हुए कहा कि 'जिनकी वजह से हम यह दिन देख पा रहे हैं और राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं'. वहीं, विभिन्न विभागों के झांकी भी प्रस्तुत किया जा रहा है. बता दें, गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री पहले शहीद स्थल पहुंचकर शहीद जवानों और वीरों को श्रधापुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया.

 


झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश एसएन प्रसाद ने किया झंडोत्तोलन

राजधानी रांची में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एसएन प्रसाद ने झारखंड हाई कोर्ट में झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के तमाम न्यायाधीश भी मौजूद रहे. उन्होनें देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि पूर्वजों ने जो योगदान दिया है उसे करते याद रहे. झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने भी झंडोत्तोलन करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी.

 



 


झारखंड विधानसभा में अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने किया झंडोत्तोलन

झारखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर विधानसभा के कई कर्मी मौजूद रहे. राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी.

 


 

ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड में भी झंडोत्तोलन

ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड में संचरण के एमडी के के वर्मा ने झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज की सलामी दिया और उन्होनें संबोधन में कहा कि हर घर में बिजली की निर्बाध आपूर्ति हमारा लक्ष्य है.

 


 

अपडेट जारी है.....
अधिक खबरें
ईचागढ़ विधानसभा की सीट NDA गठबंधन के तहत आजसू पार्टी के हरेलाल महतो को उम्मीदवार घोषित किये जाने पर न्यूज 11भारत को दिया  बधाई
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 2:13 PM

ईचागढ़ विधानसभा से इस बार एनडीए गठबंधन ने हरेलाल महतो को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है. वही आजसू प्रधान कार्यलय में हरेलाल महतो को उनके समर्थकों ने मुँह मीठा कर बधाई दी. केन्द्रीय सदस्य आजसू पार्टी के सत्य नारायण महतो ने फुलमाला पहनाकर हरेलाल महतो को बधाई दिया.बतादे दे की ईचागढ़ की टिकट को लेकर पेच चल रहा था. न्यूज 11भारत ने सबसे पहले आजसू पार्टी को ईचागढ़ विधानसभा से सीट मिलने का खबर प्रकाशित किया था, हरेलाल महतो ने न्यूज़ 11भारत को बधाई दिया.

हजारीबाग में सेवा अधिकार अधिनियम बना वरदान, म्यूटेशन के मामलों में मिली कामयाबी
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 2:04 PM

सेवा अधिकार अधिनियम 2011 तात्कालिक मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा झारखंड में लागू किया गया था जिसमें लगभग 120 सेवाएं सेवा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत थे इसका एक सुखद अनुभव ममता कुमारी पति अरविंद जुलाई 2024 को सफलतापूर्वक निबंधन कराया था, जिसमें नामांतरण (म्यूटेशन) हेतु संबंधित अंचल कार्यालय को प्रेषित किया गया था, जिसका म्यूटेशन केस नंबर 2283/2024-25 हजारीबाग सदर अंचल अधिकारी को अग्रसारित किया गया. झारभूमि के माध्यम से, किंतु 12 अगस्त को आवेदक अपने अधिवक्ता राणा राहुल प्रताप से संपर्क किया कि मैं एक जमीन फोर लेन पर खरीदा है जिसका म्यूटेशन कराना है और उससे संबंधित कागजात मांगने पर निबंधन कार्यालय से एक मैसेज आया था उसे दिया इसे देखते ही अधिवक्ता प्रताप ने बताया कि आपका म्यूटेशन कार्य अर्थात आवेदन हो चुका है आपका केस नंबर के आधार पर वर्तमान स्थिति देखने पर पाया कि यथावत पेंडिंग बना हुआ है.

भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 1:54 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को जमानत दे दी है. न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट ने 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर बेल प्रदान की है. ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट की साइट पर लेवी के लिए फायरिंग करने के आरोप में राहुल दुबे को रांची पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद ही राहुल दुबे द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी. राहुल दुबे के ऊपर रांची, रामगढ़ व हजारीबाग में एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं.

Breaking:  NDA का फॉर्मूला तैयार, देखिए किसे मिली कितनी सीटें
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 12:56 PM

रांची/डेस्क: आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सुप्रीमो सुदेश महतो, एजेयू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मौजूद है.

भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 11:15 AM

थोड़ी देर में रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी. यह प्रेस कांफ्रेंस का समय 11:30 बजे से शुरू होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के विधानसभा सह-चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और अन्य नेता मौजूद रहेंगे. आपको बता दे कि NDA में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है. आज प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा कि जाएगी.