Thursday, Sep 19 2024 | Time 06:38 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


40 दिन में 7वीं बार सांप ने डसा हालत गंभीर, सहमें परिजन को समझ नहीं आ रहा क्या करें..

सपना आया कि 9वीं बार काटने पर कोई तांत्रिक, शक्ति व डॉक्टर नहीं बचा पाएगा
40 दिन में 7वीं बार सांप ने डसा हालत गंभीर, सहमें परिजन को समझ नहीं आ रहा क्या करें..

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः- फतेहपूर का विकास दूबे को 40 दिन के अंदर सांप ने 7वीं बार काटा है. फिलहाल विकास की हालत काफी गंभीर है, उन्हें अभी आईसीयु में भर्ती करवाया गया है. इस बार जब सांप ने विकास को काटा तो उस समय उनके चाचा भी वहीं मौजूद थे. इस बार सांप ने शुक्रवार को काटा है इससे पहले सांप शनिवार या रविवार को डंसता था.

 

7वीं बार डसा. 

सांप ने 40 दिन के अंदर युवक को सातवीं बार डंसा. युवक को हरबार अस्पताल में भर्ती करवाया गया फिर इलाज के बाद उसकी जान बचती थी. अब जब सांप ने 7वीं बार डसा तो तब से विकास की हालत गंभीर हो गई है. सांप से बचने के लिए विकास मौसी के यहां गया था वहां भी सांप डस लिया फिर चाचा के यहां बचने गया वहां भी सांप काट लिया. 

 

हालत काफी गंभीर

युवक फिलहाल शहर के एक नीजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. डॉक्टर का कहना है कि अभी विकास की हालत काफी गंभीर है. 12 से 24 घंटे के बाद ही कुछ बता पाना संभव है. परिजन अनहोनी के आशंका से सहमें हुए है. 

 

अगली बार कोई तांत्रिक, शक्ति नहीं बचा पाएगा. 

विकास ने बताया कि जब तीसरी बार सांप ने काटा था तो उन्हे सपना आया था कि जिसमें सांप ने कहा था कि मैं तुम्हें कुल 9 बार डसूंगा पर 8 वीं बार तक तुम बच पाओगे. 9वीं बार तुम्हे कोई तांत्रिक, डॉक्टर या शक्ति नहीं बचा पाएगा. इसको लेकर परिजन ने सरकार से गुहार लगाई है.

 

परिजन भयभीत व परेशान हैं

युवक को जब 7वीं बार सांप काटा तो उसे एक प्रायवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने कहा कि 24 घंटे के बाद ही युवक के हालत के बारे में कुछ बता पाना संभव है. पहले भी युवक की छ बार इसी अस्पताल में इलाज कराया जा चुका है. परिवार हमेशा से इस तरह की अकल्पनीय घटना से भयभीत भी हैं और परेशान भी हैं.





 

 

 
अधिक खबरें
मोदी सरकार का बड़ा फैसला,केंद्रीय कैबिनेट ने चंद्रयान- 4 मिशन के विस्तार को दी मंजूरी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:10 AM

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चंद्रयान-4 मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर मानव भेजने की तैयारी करना है. सभी प्रारंभिक चरणों को मंजूरी देने से भारत की अंतरिक्ष गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी

अब मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में होगी CCTV निगरानी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:53 PM

रांची/डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर सक्रियता दिखाई है.

आप भी जाना चाहते हैं फॉरेन ट्रिप पर तो जाने सबसे सस्ता प्लान, इतना आ सकता है खर्च
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:32 PM

आप भी चाहतें है फॉरेन टूर का मजा लेना तो बना सकते हैं पड़ोसी देश श्रीलंका घुमने का प्लान. इस टूर को लेकर IRCTC ने एक पैकेज टूर लांच किया है इसके तहत आपको विदेशों में रहने खाने घुमने सहित सारी सुविधाएं दी जाएंगी. आईए जानते हैं टूर से संबंधित सारी डिटेल्स के बारे में. आप कहां ठहरेंगे, कैसे जाएंगे, क्या खाएंगे इसकी चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है.

छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि में बदलाव चाहता है भारत, संशोधन करने के लिए पाकिस्तान को किया सूचित
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 4:44 PM

भारत छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि में बदलाव चाहता है और उसने पाकिस्तान को संधि में संशोधन करने के लिए औपचारिक रूप से सूचित किया है. किशनगंगा और रतले जलविद्युत परियोजनाओं से संबंधित लंबे समय से चल रहे विवाद ने भारत को संधि में संशोधन की मांग करने के लिए प्रेरित किया है. संधि के अनुसार, सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी पाकिस्तान को आवंटित किया गया था, जबकि भारत को पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास, सतलुज) पर अधिकार है. भारत को रन-ऑफ-द-रिवर परियोजनाओं से बिजली उत्पादन का अधिकार है. हालांकि, पाकिस्तान ने बार-बार इन परियोजनाओं पर आपत्ति जताई है, जिससे भारत में पानी का प्रवाह प्रभावित हुआ है.

Viral Dance: भाभियों ने किया गजब का नृत्य, अदब और अदा का मिश्रण देख आप भी हो जाएंगे मुग्ध
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 4:41 PM

सोशल मीडिया में बहुत सारे रील्स वायरल होते रहते हैं, ज्यादातर वीडियो डांस के वायरल होते हैं. फिलहाल कुछ दिनों से सोशल मीडिया में एक डांस को लेकर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो तीज के दिन का बताया जा रहा है. लोगों के द्वारा ये वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं.