न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला इस रविवार को दुबई में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच यह भिड़ंत एक साल बाद हो रही है, पिछली बार ये टीमें 2024 टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी. अब दोनों टीमें एशिया कप 2025 के तहत आमने-सामने होंगी. इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर दुनियाभर के फैंस में उत्साह है, लेकिन इसके साथ ही विरोध की आवाज़ें भी तेज हो रही हैं.
शहीद की पत्नी ने जताई नाराजगी
हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर शुभम द्विवेदी की पत्नी, ऐशान्या द्विवेदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर गहरी नाराजगी जताई है. एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए ऐशान्या ने कहा कि, BCCI को पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के लिए हामी नहीं भरनी चाहिए थी. यह देश के लिए बहुत बड़ी भूल है. उन्होंने आगे कहा कि बीसीसीआई ने उन 26 शहीद परिवारों की भावनाओं की अनदेखी की है, जिनके अपने इस हमले में मारे गए. ऐशान्या द्विवेदी कहती हैं कि “क्योंकि उनके खुद के परिवार से कोई नहीं गया, शायद इसलिए वे यह दर्द नहीं समझते.”
क्रिकेट में हो देशभक्ति की भावना
ऐशान्या द्विवेदी ने यह भी कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों में राष्ट्रीय भावना सर्वोपरि होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि “क्रिकेट को भले ही नेशनल गेम की तरह देखा जाता है, जबकि असली राष्ट्रीय खेल हॉकी है. लेकिन एक-दो खिलाड़ियों को छोड़ दें, तो कोई भी हमारे दुख में साथ नहीं आया.
स्पॉन्सर्स और टीवी चैनलों पर भी उठाए सवाल
बीसीसीआई के साथ-साथ ऐशान्या ने मैच प्रसारण कर रहे चैनलों और स्पॉन्सर्स पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सोनी जैसे चैनल जो इस मैच को प्रसारित करेंगे, उनके लिए मानवीय संवेदनाएं मायने नहीं रखतीं. उनके लिए यह सब सिर्फ़ रेवेन्यू का खेल है. लेकिन इस रेवेन्यू का एक हिस्सा पाकिस्तान तक जाएगा, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है. उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस मैच का बहिष्कार करें - टीवी ऑन न करें, मैच न देखें, ताकि पाकिस्तान को मिलने वाला व्यूअरशिप और पैसा घटे और शायद यही एक कदम बदलाव ला सके.
सरकार ने क्यों नहीं रोका?
सरकार के रुख पर सवाल उठाते हुए ऐशान्या ने कहा कि मैच भारत में नहीं, दुबई में हो रहा है, लेकिन इसका आयोजन होने देना भी गलत निर्णय है. मैं चाहती थी कि ये मैच रद्द हो, मैंने अपनी बात रखने की कोशिश की, शायद मेरी आवाज़ न पहुंच पाई, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आम लोग समझेंगे और इस मैच का विरोध करेंगे.
भारत-पाकिस्तान मुकाबले के इर्द-गिर्द भावनाएं, राजनीति और कूटनीति का दबाव साफ महसूस हो रहा
भारत-पाकिस्तान मुकाबला भले ही खेल के मैदान पर हो रहा हो, लेकिन इसके इर्द-गिर्द भावनाएं, राजनीति और कूटनीति का दबाव साफ महसूस हो रहा है. जहां एक ओर करोड़ों क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आतंकी घटनाओं में अपनों को खो चुके लोग इस मैच को ‘अनुचित’ मान रहे हैं. अब देखना यह है कि क्या इस विरोध का असर सिर्फ़ सोशल मीडिया तक सीमित रहेगा, या वास्तव में दर्शक इस मैच का बहिष्कार करेंगे.
ये भी पढ़ें- बीडी कॉलेज द्वारा पहले भुवनेश्वरी दयाल व्याख्यानमाला का आयोजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
India vs Pakistan मैच पर विवाद: शहीद की पत्नी ने जताई नाराजगी, कहा- BCCI की फैमिली से कोई मरा नहीं इसलिए...
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर शुभम द्विवेदी की पत्नी, ऐशान्या द्विवेदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर गहरी नाराजगी जताई
संबंधित सामग्री
अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश
राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द
जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल
भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है
MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच
CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है
पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत
जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर
22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट