न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने मैच विनिंग शतक जड़ा. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए. यह वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का 33वां शतक है. इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम अब कुल 50 शतक दर्ज हो गए हैं.
भारत ने जीता तीसरा मुकाबला
भारत ने ये मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 237 रन का टारगेट दिया था. जिसे भारत ने 9 विकेट से जीत लिया है. रोहित शर्मा ने 125 गेंदों में 121 रन बनाये. वहीं, विराट कोहली ने 81 गेंदों में 74 रन की पारी खेली.
सिडनी में रोहित शर्मा ने 105 गेंदों पर शतक पूरा किया. वनडे में 33 शतक के अलावा उनके नाम टेस्ट में 12 और टी20 इंटरनेशनल में 5 शतक हैं. इस उपलब्धि के साथ रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कम से कम पांच-पांच शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक वनडे शतक
ऑस्ट्रेलिया की सरज़मीं पर यह रोहित शर्मा का छठा वनडे शतक है. इसके साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा 33वीं पारी में किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 32 पारियों में 5 शतक लगाए थे. श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा के नाम भी ऑस्ट्रेलिया में 5 शतक दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- अंडमान-निकोबार की सैर कराएगा IRCTC, लखनऊ से उड़ान भरें ‘अद्भुत अंडमान’ टूर पर, 7 दिन का शानदार पैकेज
IND vs AUS: शतक जड़कर हिटमैन रोहित ने बनाया नया रिकॉर्ड, भारत ने अपने नाम किया तीसरा ODI
रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में कम से कम पांच-पांच शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बनें
संबंधित सामग्री
अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश
राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द
जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल
भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है
MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच
CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है
पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत
जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर
22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट