Most Sixes in ODI: रांची में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में बनाया 'सिक्स' का वर्ल्ड रिकॉर्ड, शाहिद आफरीदी हुए पीछे

By : Ark Sahuliyar
Most Sixes in ODI: रांची में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में बनाया 'सिक्स' का वर्ल्ड रिकॉर्ड, शाहिद आफरीदी हुए पीछे

न्यूज11भारत
रांची/डेस्कः
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला JSCA स्टेडियम रांची में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय पार्टनरशिप की. वहीं, रोहित शर्मा ने इस मैच में बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया है. हिटमैन के नाम से जानें जाने वाले रोहित शर्मा अब ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

साउथ अफ्रीक से रांची में हो रहे इस मुकाबले से पहले तक रोहित शर्मा को पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड ब्रेक करने के लिए तीन छक्कों की जरूरत थी. रोहित ने टीम इंडिया के 20वें ओवर में तेज गेंदबाज मार्को जानसेन की गेंद पर छक्का लगाया और शाहिद अफरीदी को पछाड़ दिया. बता दें कि, 398 ODI में शाहिद अफरीदी के नाम 351 छक्के का रिकॉर्ड था, जिसे रोहित ने 277 वनडे मैचों में 352 छक्के जड़ कर पीछे छोड़ दिया है. 

ODI में सबसे अधिक छक्के 

  • 352*- रोहित शर्मा 
  • 351- शाहिद आफरीदी 
  • 331- क्रिस गेल 
  • 270- सनथ जयसूर्या 
  • 229- एमएस धोनी 

ये भी पढ़ें- मोतिहारी में बड़ा सड़क हादसा.. अनियंत्रित ट्रक ने 8 बाइक को मारी टक्कर, 05 लोगों की मौत, कई घायल 

संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली