न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: IPL 2026 समाप्त हो गया है. इसी के साथ फिर एक बार सभी खिलाड़ी अपने देश की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. भारतीय टीम के खिलाड़ी भी अब दूसरी टीम के साथ सीरीज खेलते हुए नजर आएगी. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के साथ होने वाले टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज को लेकर शेड्यूल का एलान कर दिया है. सीरीज को लेकर भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी.
बता दें, ये तीनों फार्मेट में खेले जाने वाली सीरीज तीन महीने के भीतर ही खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से टी20 मुकाबलों के साथ होगी. टी20 सीरीज में 5 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद 5 वनडे और फिर 2 टेस्ट होंगे. दौरे पर टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 12 मैच खेलेगी. यह सीरीज अक्टूबर से शुरू होकर दिसंबर तक खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 नवंबर से 01 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. यानि की अगर आखरी टेस्ट मुकाबला पूरे पांच दिनों तक चला तो, ये सीरीज का समापन्न दिसंबर में होगा नहीं तो ये सीरीज नवंबर में ही खत्म हो जाएगी.
सीरीज की शुरुआत टी20 सीरीज के साथ होगी. 22 अक्टूबर को पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. या मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. टी20 सीरीज के मैच क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिलटन में होंगे. वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के मैच ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई में होंगे. वहीं टेस्ट सीरीज के मैच 19 नवंबर से भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से खेले जाएंगे. टेस्ट सीरीज देखने के लिए भारतीय फैंस सुबह 4:30 बजे जगना होगा. टेस्ट सीरीज के दोनों मुकाबले वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे.
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल 2026
- पहला टी20- 22 अक्टूबर, दोपहर 1:30 बजे, क्राइस्टचर्च (हेगले ओवल)
- दूसरा टी20- 24 अक्टूबर, दोपहर 1:30 बजे, क्राइस्टचर्च (हेगले ओवल)
- तीसरा टी20- 27 अक्टूबर, दोपहर 1:30 वेलिंगटन (एचएनआरवाई स्टेडियम)
- चौथा टी20- 30 अक्टूबर, दोपहर 1:30 बजे ऑकलैंड (ईडन पार्क)
- पांचवां टी20- 01 नवंबर, दोपहर 1:30 बजे हैमिल्टन (सेडन पार्क)
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शेड्यूल 2026
- पहला वनडे- 4 नवंबर, सुबह 8:30 बजे ऑकलैंड (ईडन पार्क)
- दूसरा वनडे- 7 नवंबर, सुबह 8:30 बजे वेलिंगटन (एचएनआरवाई स्टेडियम)
- तीसरा वनडे- 10 नवंबर, सुबह 8:30 बजे हैमिल्टन (सेडन पार्क)
- चौथा वनडे- 13 नवंबर, सुबह 8:30 बजे माउंट माउंगानुई (बे ओवल)
- पांचवां वनडे- 15 नवंबर, सुबह 8:30 बजे माउंट माउंगानुई (बे ओवल)
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल 2026
- पहला टेस्ट- 19 से 23 नवंबर, सुबह 4:30 बजे, वेलिंगटन (बेसिन रिजर्व)
- दूसरा टेस्ट- 27 से 1 दिसंबर, सुबह 4:30 बजे, क्राइस्टचर्च (हेगले ओवल.
यह भी पढ़ें: देवरी में कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष को सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र