झारखंडPosted at: फरवरी 23, 2025 प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने प्रभारी नियुक्त होने की दी बधाई
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी के. राजू ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने के. राजू को झारखंड कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त होने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. विदित हो कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद के. राजू की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ पहली भेंट थी.