Friday, Oct 18 2024 | Time 11:24 Hrs(IST)
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
राजनीति


केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः-  ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का आज दिल्ली एम्स में निधन हो गया. उन्होनें आज सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थी औऱ दिल्ली एम्स में भर्ती थी. निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस नामक बीमारी से ग्रसित थी. बता दें कि माधवी राजे का शव को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर ले जाया जाएगा. 





 
अधिक खबरें
झारखंड के राजवर्धन ठाकुर बनाए गए NSUI के राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीते दिनों छात्र आंदोलन में निभाई थी सक्रिय भूमिका
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 10:19 AM

झारखंड के राजवर्धन ठाकुर को कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के निर्देश पर मीडिया पैनलिस्ट और मीडिया कॉर्डिनेटर की सूची जारी हुई है. बता दें कि राजवर्धन ठाकुर झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के पुत्र हैं.

JLKM ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे देवेन्द्र नाथ महतो
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 9:09 PM

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आठ प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. जयराम महतो की पार्टी JLKM ने सिल्ली सीट से देवेन्द्र नाथ महतो को प्रत्याशी बनाया है. पार्टी प्रवक्ता सुशील मंडल ने गुरुवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की.

रांची पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कहा-  19 के बाद जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 3:13 PM

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर गुरुवार को रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हमारी पहली सूची 19 के बाद जारी होगी. उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे में कोई पेंच नहीं है. हमारा लक्ष्य फिर से सरकार बनाना है. कौन कौन सी सीट कांग्रेस को मिलेगी, जेएमएम कहां लड़ेगा इसपर जल्द निर्णय हो जाएगा. गुलाम अहमद मीर ने कहा कि परसो राहुल गांधी आयेंगे. चुनाव से पहले ये बड़ा कार्यक्रम है. विभिन्न वर्गो के साथ राहुल गांधी बात करेंगे.

झारखंड BJP की पहली सूची में 40 नाम, आज ऐलान संभव
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 9:27 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. झारखंड में दो चरणों में चुनाव होने हैं. झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. चुनाव के तारीखों की घोषणा होने के साथ ही झारखंड में सियासी हलचल तेज हो चुकी है. विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में चुनावी हलचल साफ देखा जा रहा है.

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए की सीनियर कॉर्डिनेटर की नियुक्ति, हरिप्रसाद, गौरव गोगई और मोहन मारकम को मिली जिम्मेदारी
अक्तूबर 16, 2024 | 16 Oct 2024 | 11:51 AM

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर कॉर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने बीके हरिप्रसाद, गौरव गोगई और मोहन मारकम को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर कॉर्डिनेटर बनाया है. बीके हरिप्रसाद पूर्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं. वहीं, गौरव गोगई असम से सांसद हैं.