Wednesday, Apr 30 2025 | Time 09:00 Hrs(IST)
  • Akshaya Tritiya 2025: आज का दिन बना है महासंयोग वाला, जानिए पूजा और खरीदारी का सबसे शुभ समय
  • आज बिजली की नये टैरिफ की होगी घोषणा, डेढ़ से दो रुपये प्रति यूनिट महंगी हो सकती है बिजली
  • कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत से मचा कोहराम, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
  • दूध के दाम में उबाल! मदर डेयरी ने बढ़ाए रेट, अब हर घूंट पड़ेगा थोड़ा महंगा
  • इस दिन से बदल जाएंगे कई नियम, ATM से कैश निकालना होगा महंगा
  • Jharkhand Weather Update: मौसम ने लिया ड्रामेटिक टर्न! झारखंड में आंधी-तूफान और वज्रपात का कहर, येलो अलर्ट जारी
झारखंड


खूंटी में आजसू पार्टी की जिलास्तरीय बैठक में बोले सुदेश महतो, बिरसा मुंडा के सपनों से भटक गया है झारखंड

खूंटी में आजसू पार्टी की जिलास्तरीय बैठक में बोले सुदेश महतो, बिरसा मुंडा के सपनों से भटक गया है झारखंड

न्यूज़11 भारत


खूंटी/डेस्क: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा ने जिन सपनों को लेकर संघर्ष किया था, उनसे झारखंड भटक गया है. खूंटी परिसदन में पार्टी की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश महतो कहा कि आजसू कार्यकर्ताओं को झारखंड के नवनिर्माण के लिए कमर कसना होगा. बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना होगा. बैठक में पार्टी के विस्तार, संगठन को मजबूत करने की रणनीति तथा झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक को मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, संजय मेहता आदि ने भी संबोधित किया.

 


 

बैठक में सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया. साथ ही, उन्होंने झारखंड में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनता के मुद्दों को उठाने और उनके हित में काम करने की आवश्यकता है. बैठक में पार्टी विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़ने, स्थानीय नेतृत्व को प्रोत्साहित करने और आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों पर भी जोर दिया गया. कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने सुझाव साझा किए और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता का संकल्प लिया. 

 

बैठक में अड़की प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा, केंद्रीय सचिव सुधा मुंडू, जिला प्रभारी रमेश भगत, अभिषेक राज हेरेंज, जिलाध्यक्ष जयकांत कश्यप, उपाध्यक्ष दिनेश महतो, दिलीप कुमार, अरुण महतो, धनीराम लोहरा, यशवंत साहू, सूरज महतो, पुनीत कश्यप, मुकेश कश्यप, अमित श्रीवास्तव, पंकज जयसवाल, अरुण नाग, हरीश कुमार, ज्ञान सिन्हा, ओम वर्मा, दया शंकर झा, मो कैफ, ज्योत्सना केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.

 


 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: मौसम ने लिया ड्रामेटिक टर्न! झारखंड में आंधी-तूफान और वज्रपात  का कहर, येलो अलर्ट जारी
अप्रैल 30, 2025 | 30 Apr 2025 | 6:54 AM

प्रचंड गर्मी के बीच दोपहर बाद वर्षा की बूंदें झारखंड राज्य में राहत लेकर आई. राजधानी रांची समेत अधिकतर जिलों में लोगों का भीषण गर्मी से हाल बेहाल था. 29 अप्रैल को दोपहर के समय पर आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के साथ हुई वर्षा ने मौसम को और भी सुहाना बना दिया.

केंद्र सरकार ने झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता के कार्यकाल विस्तार पर लगाई रोक, राज्य सरकार को लिखा पत्र
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 2:10 AM

केंद्र सरकार ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के सेवा विस्तार पर रोक लगा दी है, और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त करने का पत्र राज्य सरकार को भेजा है

झारखंड के 100 किसान प्रशिक्षण के लिए जायेंगे नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड हैदराबाद, एक्वा पार्क बनाने की योजना- मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 8:38 AM

झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हैदराबाद के दौरा पर है. मंगलवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हैदराबाद के फिश फॉर्म , नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के साथ-साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. मत्स्य पालन के क्षेत्र में झारखंड बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. राज्य में एक्वा पार्क बनाने पर कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग विचार कर रही है. इससे बड़ी संख्या में मत्स्य पालकों को जोड़ा जाएगा.

झारखंड में निजी अस्पताल मरीज की मौत के बाद नहीं रोक सकता शव, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभागीय सचिव को जल्द आदेश निकालने को कहा
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:58 PM

झारखंड में किसी भी निजी अस्पताल में अगर मरीज की मौत हो जाती है तो अस्पताल उसके शव को रोक नहीं सकता. ऐसा करने पर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी. इस चीज़ को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विभागीय सचिव आदेश जल्द निकालने को लेकर निर्देश दिया है.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज का किया दौरा, निदेशक से की मुलाकात
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:40 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) का दौरा किया. उन्होंने फैटी लिवर रोग से निपटने के लिए कार्यक्रम के रांची मॉडल के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए ILBS के निदेशक और चांसलर डॉ. एस.के. सरीन से मुलाकात की. बैठक के दौरान, कार्यक्रम के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की गई. जिसमें इसके कार्यान्वयन के लिए प्रस्तावित समय-सीमा और रणनीति शामिल थी.