Wednesday, Apr 30 2025 | Time 11:04 Hrs(IST)
  • अनुराग गुप्ता DGP बने रहेंगे या होंगे रिटायर? CM लौटने के बाद आज लेंगे फैसला
  • 'लव ट्रायंगल' का खौफनाक अंत! प्रेमी ने ली थी प्रेमिका की जान, जानिए कैसे हुआ खुलासा
  • घटिया सड़क निर्माण कार्य को देख झामुमो नेता व स्थानीय ग्रामीणों ने डीसी व विधायक से गुणवत्ता की जांच को लेकर की मांग
  • शहर के डीके मार्ट के सामने से डिक्की तोड़कर 1 लाख 25 हजार की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
  • प्रगति के पथ पर चलता हुआ युवा सिमडेगा जिला 25वें वर्ष में किया प्रवेश
  • तत्काल टिकट से लेकर रिफंड सिस्टम तक, 1 मई से रेलवे ने किए 3 अहम बदलाव, जानें क्या है नए नियम
  • Akshaya Tritiya 2025: आज का दिन बना है महासंयोग वाला, जानिए पूजा और खरीदारी का सबसे शुभ समय
  • आज बिजली की नये टैरिफ की होगी घोषणा, डेढ़ से दो रुपये प्रति यूनिट महंगी हो सकती है बिजली
  • कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत से मचा कोहराम, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
  • दूध के दाम में उबाल! मदर डेयरी ने बढ़ाए रेट, अब हर घूंट पड़ेगा थोड़ा महंगा
  • इस दिन से बदल जाएंगे कई नियम, ATM से कैश निकालना होगा महंगा
  • Jharkhand Weather Update: मौसम ने लिया ड्रामेटिक टर्न! झारखंड में आंधी-तूफान और वज्रपात का कहर, येलो अलर्ट जारी
झारखंड


Jharkhand Weather Update: मौसम ने लिया ड्रामेटिक टर्न! झारखंड में आंधी-तूफान और वज्रपात का कहर, येलो अलर्ट जारी

3 मई तक मौसम रहेगा कूल-कूल
Jharkhand Weather Update: मौसम ने लिया ड्रामेटिक टर्न! झारखंड में आंधी-तूफान और वज्रपात  का कहर, येलो अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: प्रचंड गर्मी के बीच दोपहर बाद वर्षा की बूंदें झारखंड राज्य में राहत लेकर आई. राजधानी रांची समेत अधिकतर जिलों में लोगों का भीषण गर्मी से हाल बेहाल था. 29 अप्रैल को दोपहर के समय पर आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के साथ हुई वर्षा ने मौसम को और भी सुहाना बना दिया. ऐसे में झारखंड में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर हैं. राज्यभर में मौसम ने अचानक करवट ली है और अब आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी हैं. मौसम विभाग ने 30 अप्रैल यानी आज से 3 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी गई हैं.
 
राज्य के 24 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है और यह 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया हैं. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3.7 डिग्री कम हैं. वहीं सबसे अधिक तापमान पलामू के मेदिनीनगर में 37.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम हैं.
 
क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग के अनुसार, 3 मई तक राज्य में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा. 4 मई से बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन भारी बारिश की संभावना कम हैं. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए खुले मैदान या पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने को कहा हैं.
 
 
झारखंड के इन 16 जिलों में बारिश की संभावना 
रांची, लोहरदगा, पलामू, लातेहार, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, बोकारो, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी और रामगढ़ में बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई हैं.
 
अधिक खबरें
अनुराग गुप्ता DGP बने रहेंगे या होंगे रिटायर? CM लौटने के बाद आज लेंगे फैसला
अप्रैल 30, 2025 | 30 Apr 2025 | 10:26 AM

झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता का कार्यकाल आज, 30 अप्रैल 2025 को समाप्त हो रहा हैं. ऐसे में इस बात पर अभी संशय बराकरार हैं कि वे डीजेपी बने रहेंगे या अपने पद को संभालेंगे? या फिर वे रिटायर हो जाएंगे. फिलहाल सीएम के लौटने के बाद आज फैसला लिया जाएगा. राज्य सरकार को केंद्र का पत्र मिलने के बाद यह संशय लगातर बरकरार हैं.

Jharkhand Weather Update: मौसम ने लिया ड्रामेटिक टर्न! झारखंड में आंधी-तूफान और वज्रपात  का कहर, येलो अलर्ट जारी
अप्रैल 30, 2025 | 30 Apr 2025 | 6:54 AM

प्रचंड गर्मी के बीच दोपहर बाद वर्षा की बूंदें झारखंड राज्य में राहत लेकर आई. राजधानी रांची समेत अधिकतर जिलों में लोगों का भीषण गर्मी से हाल बेहाल था. 29 अप्रैल को दोपहर के समय पर आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के साथ हुई वर्षा ने मौसम को और भी सुहाना बना दिया.

केंद्र सरकार ने झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता के कार्यकाल विस्तार पर लगाई रोक, राज्य सरकार को लिखा पत्र
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 2:10 AM

केंद्र सरकार ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के सेवा विस्तार पर रोक लगा दी है, और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त करने का पत्र राज्य सरकार को भेजा है

झारखंड के 100 किसान प्रशिक्षण के लिए जायेंगे नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड हैदराबाद, एक्वा पार्क बनाने की योजना- मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 8:38 AM

झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हैदराबाद के दौरा पर है. मंगलवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हैदराबाद के फिश फॉर्म , नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के साथ-साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. मत्स्य पालन के क्षेत्र में झारखंड बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. राज्य में एक्वा पार्क बनाने पर कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग विचार कर रही है. इससे बड़ी संख्या में मत्स्य पालकों को जोड़ा जाएगा.

झारखंड में निजी अस्पताल मरीज की मौत के बाद नहीं रोक सकता शव, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभागीय सचिव को जल्द आदेश निकालने को कहा
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:58 PM

झारखंड में किसी भी निजी अस्पताल में अगर मरीज की मौत हो जाती है तो अस्पताल उसके शव को रोक नहीं सकता. ऐसा करने पर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी. इस चीज़ को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विभागीय सचिव आदेश जल्द निकालने को लेकर निर्देश दिया है.