Friday, Sep 20 2024 | Time 00:02 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


तेनुघाट: राष्ट्रीय लोक अदालत में होने वाला है चेक बाउंस मामले का निष्पादन

तेनुघाट: राष्ट्रीय लोक अदालत में होने वाला है चेक बाउंस मामले का निष्पादन

अनंत/न्यूज़11भारत

बोकारो/डेस्क: तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में चेक बाउंस मामलों के सफल समाधान को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने की. बैठक में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए श्री प्रजापति ने लोक अदालत में चेक बाउंस के मामलों को सुलझाने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि किस प्रकार दोनों पक्षों के बीच समझौता कर मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जा सकता है. अधिवक्ताओं से अपेक्षा की गई कि वे लोक अदालत में मामलों के समाधान में सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे.
 
 
इसके साथ ही, उन्होंने अपने स्टाफ को निर्देश दिया कि चेक बाउंस मामलों में निर्गत वारंट का तामिला तुरंत संबंधित थानों से प्राप्त करें ताकि मामलों को तेजी से सुलझाया जा सके. बैठक में कई प्रतिष्ठित अधिवक्ता सुरेश कुमार तिवारी, रतन कुमार सिन्हा, मनबोध कुमार,  रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, शैलेश कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, मुरली मनोहर वर्धन, जीवन सागर, पवन कुमार, महेश कुमार ठाकुर, नरेश चंद्र ठाकुर, निरंजन महतो, अनिल कुमार राजू, अशोक कुमार, चितरंजन ठाकुर, अरुण कुमार महतो, परमेश्वर ठाकुर, कल्याण कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे. उन्होंने इस चर्चा में भाग लिया और लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अपने समर्थन का आश्वासन दिया.
 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए