Friday, Sep 20 2024 | Time 01:02 Hrs(IST)
 logo img
क्राइम


दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने बिनोद राम को सुनाया 10 साल का सजा, साथ में 10,000 का जुर्माना भी

दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने बिनोद राम को सुनाया 10 साल का सजा, साथ में 10,000 का जुर्माना भी
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क:- दुष्कर्म मामले में बिनोद राम को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है, साथ ही 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. यदि वह जुर्माना नहीं भरता, तो उसे एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. यह सजा अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट ने सुनाई.

घटना 26 मार्च 2020 की है.बता दें कि पीड़िता धान कुटाने के लिए गई थी, उसी दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर तालाब के किनारे ले जाकर दुराचार किया और इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के पिता को घटना की जानकारी 29 मार्च को मिली, जिसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने 31 मार्च 2020 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पीड़िता समेत सात गवाहों के बयान दर्ज कराए, जिनके आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाया और सजा सुनाई.






 
अधिक खबरें
उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 25 गैलन देशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 2:16 PM

राजधानी रांची में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है. ओरमांझी इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 गैलन देशी

टेंडर कमीशन मामला: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई शुक्रवार को
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 1:07 AM

टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई शुक्रवार को होगी. इससे पहले रांची PMLA की विशेष कोर्ट के द्वारा आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर खारिज

Hazaribagh: पहले युवक ने फेसबुक लाइव आकर सुनाई आपबीती फिर मुंबई के फ्लैट में लगा ली फांसी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:35 PM

झारखंड के एक युवक ने मुंबई के एक फ्लैट में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है. युवक ने पहले फेसबुक लाइव किया फिर अपनी गर्लफ्रेंड के परिजन पर गंभीर आरोप भी लगाए.

रांची के पटेल चौक स्थित उगा होटल में पुलिस की छापेमारी, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 5:50 AM

चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित उगा नामक होटल में रांची पुलिस ने छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार पुलिस को ह्यूमन ट्रैफिकिंग की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की है. जांच के दौरान सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने एक नाबालिक और एक बालिग युवती को मुक्त कराया. आरोपी अविनाश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जा रही है.

स्कूल टीचर ने 3 साल की बच्ची से किया दु'ष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:21 AM

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई हैं. 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है.