Friday, Apr 18 2025 | Time 02:04 Hrs(IST)
झारखंड


तीस वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके से पति हुआ फरार, शव को कब्जे में ले जाँच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

तीस वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके से पति हुआ फरार, शव को कब्जे में ले जाँच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस
मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत

बेंगाबाद/डेस्क:- बेंगाबाद पंचायत के करमाटांड गाँव से मंगलवार की सुबह बेंगाबाद पुलिस ने तीस वर्षीय महिला का शव उसके घर से रस्सी से झूलता हुवा बरामद किया है और पोस्टमॉर्डम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है घटना के संबंध में बताया जाता है पति पत्नी दोनों देर रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने गए थे अहले सुबह जब पति उठा तो देखा की पत्नी रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल रहा है उन्होंने इसकी सूचना आस पड़ोस के लोगों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिया और मौके से फरार हो गया. घटनास्थल पर पहुँची बेंगाबाद पुलिस ने महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्डम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है और जाँच पड़ताल में जुट गई है मृतक की पहचान बेंगाबाद के करमाटांड निवासी मुन्ना उर्फ बिजु यादव की तीस वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में की गई है बताया जाता है मृतक का एक छः वर्षीय पुत्र है इधर बेंगाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या प्रतीत हो रहा है फांसी लगाने के कारणों का पता नही चल पाया है और किसी के द्वारा आवेदन भी नहीं मिला है फिर भी जाँच पड़ताल की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. घटना की सूचना पर पहुँचे पूर्व प्रमुख राम प्रसाद यादव, बेंगाबाद मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह, जदयू नेता सरयु गोप, भंडारीडीह के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार सहित अन्य लोगों ने परिजनों को ढाढस बंधाया है.

 
अधिक खबरें
सीपी सिंह जैसे लोग झारखंड के अमन चैन के लिए खतरा: इरफान अंसारी
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 10:16 PM

राज्य सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी जी ने रांची से भाजपा के विधायक सीपी सिंह पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सीपी सिंह बुजुर्ग व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें सामान्य शिष्टाचार और भाषा का ज्ञान नहीं है. उनको हर मुसलमान कसाई नजर आता है. सीपी सिंह जैसे लोगों को मैं झारखंड के अमनचैन और सुख-शांति के लिए खतरा मानता हूं.

राज्य में भयमुक्त माहौल के लिए विधि-व्यवस्था की नये सिरे से समीक्षा की जाए: चैंबर
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 9:48 PM

प्रदेश में हर एक नियमित अंतराल पर डकैती, छिनतई और हत्याकांड जैसी घटित घटनाओं की रोकथाम नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने माननीय मुख्यमंत्री और डीजीपी से सख्त कार्रवाई की अपील की. कहा गया कि किसी भी राज्य की राजधानी उसके विकास का पैमाना तय करती है किंतु प्रदेश की राजधानी में अपराधियों के बढ़ते मनोबल के कारण लोग भयभीत हैं.

बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे शगुन बैंक्वेट हॉल को किया गया सील
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 9:41 PM

रांची नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल के द्वारा निगम से लाइसेंस लेना अनिवार्य है. गुरुवार को अपर प्रशासक के कोर्ट में पारित निर्देश के आलोक में बाज़ार शाखा की गठित टीम के द्वारा वार्ड संख्या 53, हटिया में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे शगुन बैंक्वेट हॉल को सील किया गया. बता दें कि पूर्व में शगुन बैंक्वेट हॉल के संचालक को कई बार नोटिस किया गया. नोटिस में दिए नियत समय बीत जाने के बाद भी शगुन बैंक्वेट हॉल द्वारा अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं किया गया है. जिसके बाद शगुन बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया गया. ये कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 466 के तहत किया गया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को JMM का केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दी बधाई
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 9:25 PM

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झामुमो का केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि ये झारखंड को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाला नेतृत्व है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विदेश दौरा झारखंड में नए निवेश और विकास के द्वार खोलेगा. नई नीति और विज़न के साथ राज्य आगे बढ़ेगा. उनकी सोच ने ही आज हर कोने में फ्लाईओवर की सौगात दी है, जिससे जनता खुश है.

झारखंड को शरिया कानून से नहीं संविधान से चलाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
अप्रैल 17, 2025 | 17 Apr 2025 | 7:20 PM

आज रांची ग्रामीण और महानगर भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, निवर्तमान अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,आरती कुजूर,जिलाध्यक्ष वरुण साहू,विनय महतो सहित पार्टी के प्रदेश जिला के पदाधिकारीगण ने किया.