Sunday, Sep 8 2024 | Time 06:43 Hrs(IST)
 logo img
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड » दुमका


30 जुलाई के महाधरना को सफल बनाने को पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने मसलिया में लगाया रात्रि चौपाल

30 जुलाई के महाधरना को सफल बनाने को पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने मसलिया में लगाया रात्रि चौपाल

न्यूज11 भारत 


मसलिया/डेस्कः पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संथाल परगना के द्वारा 30 जुलाई को आयोजित महा धरना को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को मोर्चा के केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारीओं ने मसलिया प्रखंड के कुसुमघट्टा गांव में रात्रि चौपाल लगा कर महाधरना में सैकड़ों की संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील किया. बैठक की अध्यक्षता भीम यादव ने किया. चौपाल को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के संरक्षक दिवाकर महतो ने कहा कि झारखंड में पिछड़ा वर्ग बिखरा हुआ है, इसका फायदा राजनीतिक दल के लोग उठा रहे हैं. एकजुटता से ही हमारा वापस मिल सकता है.


केंद्रीय अध्यक्ष असीम मंडल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की आवश्यकता है. मोर्चा आगे भी क्रम बद्ध तरीके से रणनीति बना कर आंदोलन जारी रहेगा. 


ये भी पढ़ें-   हजारीबाग के विष्णुगढ़ में दिनदहाड़े दो अज्ञात चोर 1 लाख 80 हजार रुपए ले उड़े


केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि झारखंड में लगातार पिछड़ों का अधिकार छीना जा रहा है. पिछड़ा वर्ग के समर्थन में कोई जनप्रतिनिधि संज्ञान नहीं ले रहा है. उन्होंने पिछड़ा वर्ग के सभी जाति धर्म के लोगों को एकजुट होने का अपील किया. कोषाध्यक्ष अजित मांझी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग ने राज्य सरकार  से पिछडो को 36 प्रतिशत आरक्षण देने की अनुशंसा किया है. परंतु सरकार संवेदनहीन बनी हुई है. चौपाल में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के बिहारी यादव, मोर्चा के पदाधिकारी  सुबल चंद्र महतो, श्रवण कुमार यादव, गौर सुंदर यादव धनंजय यादव अभिषेक यादव लालमोहन यादव विपुल कुमार यादव मिहिर कुमार यादव विश्वजीत यादव दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे. इधर मोर्चा के द्वारा आस्ताजोड़ा गाँव में भी चौपाल लगाया जिसमें  लक्ष्मी नारायण यादव, उज्ज्वल कुमार महतो, किशोर कुमार यादव, रातुल चंद्र महतो, विधा सुंदर यादव, रविन्द्र महतो, राहुल कुमार यादव, वृंदावन महतो, सव्यसाची यादव, तारणी प्रसाद महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

अधिक खबरें
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 12:24 PM

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है. मौ

कार में चुरा ले गए 3 बकरियां, CCTV में कैद हुई वारदात; तलाश में जुटी पुलिस
सितम्बर 01, 2024 | 01 Sep 2024 | 12:01 PM

देवघर में इन दिनों बकरी चोर गिरोह सक्रिय है. इस समय देवघर में बकरी चोरों का आतंक बड़ी ही तेजी के साथ बढ़ रहा है. बकरी चोर आये दिन बड़ी-बड़ी लग्जरी कारों से किसी न किसी गांव में बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

एक दिवसीय दौरे पर दुमका जाएंगे बाबूलाल मरांडी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
सितम्बर 01, 2024 | 01 Sep 2024 | 10:47 AM

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कल, सोमवार (2 सितंबर) को एक दिवसीय दौरे पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से दुमका हवाई अड्डा पहुंचेंगे.

सीएसपी संचालक ने बगैर बताये निकाली पैसे, युवक की हो गई धुनाई
अगस्त 30, 2024 | 30 Aug 2024 | 12:57 PM

भारतीय स्टेट बैंक कुश्चिरा शाखा से संचालित सीएसपी एक बार चर्चा में आया है. इससे पूर्व भी सी सीएसपी से पैसे की अवैध निकासी का मामला आ चुका है. लाभुक ने सीएसपी संचालक की जमकर धुनाई कर दी.

CM हेमंत सोरेन दुमका से आज महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राशि
अगस्त 27, 2024 | 27 Aug 2024 | 12:16 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज, मंगलवार को दुमका से संताल परगना के लिए अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (MMSY) का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के अंतर्गत संताल प्रमंडल की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए की मंईयां सम्मान राशि प्रदान की जाएगी.