Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:12 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » दुमका


CM हेमंत सोरेन दुमका से आज महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राशि

CM हेमंत सोरेन दुमका से आज महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राशि

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज, मंगलवार को दुमका से संताल परगना के लिए अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (MMSY) का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के अंतर्गत संताल प्रमंडल की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए की मंईयां सम्मान राशि प्रदान की जाएगी. अब तक, पलामू और हजारीबाग प्रमंडल से इसकी शुरुआत की जा चुकी है, और पलामू तथा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की महिलाओं को पहली किश्त भी वितरित की जा चुकी है. 


दुमका के बाद, मुख्यमंत्री सोरेन 28 अगस्त को कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय चाईबासा और 30 अगस्त को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के मुख्यालय रांची में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे.


ये भी पढ़ें- ऑटो और ई रिक्शा चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से, यात्री परेशान


बता दें कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 21 से 50 वर्ष की आयु की 46 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण किया जा चुका है. 96 से अधिक आवेदनों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को प्रति माह एक हजार रुपए, अर्थात् वार्षिक 12 हजार रुपए, सीधे उनके बैंक खाते में देने की व्यवस्था की गई है.

अधिक खबरें
लिव इन में रहनेवाले प्रेमिका ने प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, प्रेमी गिरफ्तार
सितम्बर 08, 2024 | 08 Sep 2024 | 6:55 AM

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेमी के बेवफाई से आहत बीस वर्षीया प्रेमिका ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया है, दोनों पिछले चार वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में थे, प्रेमी संतोष किस्कू उससे यह वादा किया था कि वह शादी उसी से करेगा पर जैसे-जैसे समय बितता गया संतोष का व्यवहार बदलता गया और अब वह शादी से मुकर गया, प्रेमिका ने शिकारीपाड़ा थाना में संतोष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है.

मनसा माई का प्रसाद बचाया पूरे परिवार की जान, सवालों के घेरे में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 7:21 AM

कहते हैं जाके राखे साइयां मार सके ना कोई बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय. जी हां यह कहावत सौ फीसद सही है. जिसका जिवंत उदाहरण दुमका के जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत के दलदली गांव में देखने को मिला. घटना के बारे में बताया जाता है कि गांव के कालीचरण मंडल के ऊपर अगर माता मनसा की कृपा नहीं रहती तो पूरा परिवार घर में दब कर मर जाता.

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 12:24 PM

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है. मौ

कार में चुरा ले गए 3 बकरियां, CCTV में कैद हुई वारदात; तलाश में जुटी पुलिस
सितम्बर 01, 2024 | 01 Sep 2024 | 12:01 PM

देवघर में इन दिनों बकरी चोर गिरोह सक्रिय है. इस समय देवघर में बकरी चोरों का आतंक बड़ी ही तेजी के साथ बढ़ रहा है. बकरी चोर आये दिन बड़ी-बड़ी लग्जरी कारों से किसी न किसी गांव में बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

एक दिवसीय दौरे पर दुमका जाएंगे बाबूलाल मरांडी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
सितम्बर 01, 2024 | 01 Sep 2024 | 10:47 AM

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कल, सोमवार (2 सितंबर) को एक दिवसीय दौरे पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से दुमका हवाई अड्डा पहुंचेंगे.