Thursday, Sep 19 2024 | Time 22:30 Hrs(IST)
 logo img
  • कोडरमा में परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
  • कोडरमा में परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
  • चांडिल में 4 10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
  • बेरमो: शपथ ग्रहण के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में स्वच्छता पखवाड़ा हुआ शुरू
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • अनुमंडल अस्पताल,बरही में भी होगी डायलेसिसी की सुविधा
  • सांसद ने परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
झारखंड


'मिशन झारखंड' की तैयारी में BJP, कल शाम रांची पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

'मिशन झारखंड' की तैयारी में BJP, कल शाम रांची पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः आने वाले दिनों झारखंड सहित चार राज्यों (हरियाणा, महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर) में विधानसभा चुनाव होने है. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर चुनाव की तैयारियों में लगी है. इधर, बात करें झारखंड की तो यहां आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल अभी बजा भी नहीं है लेकिन बीजेपी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इन दिनों झारखंड की धरती पर बीजेपी के दिग्गज नेताओं का आने का सिलसिला जारी है. 

 

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के झारखंड एक दिवसीय दौरे को लेकर रांची में तैयारियां तेज हो गई है. इसे लेकर रांची पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी के नेताओं से सुरक्षा के मद्देनजर चर्चा की. 

 

कल शाम रांची पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

बता दें, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल (19 जुलाई) शाम रांची पहुंचेंगे. वे 20 जुलाई को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित एक दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे.

 

बता दें, यह बैठक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है. जिसमें मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के पार्टी के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और सभी 7 मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यसमिति सहित विभाग व प्रकोष्ठ के सूचीबद्ध करीब 20 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. इससे पहले झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाऊरी, रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू सहित कई बीजेपी के पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. 

 


 

17 जुलाई को 3 विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम 

आपको बता दें, बीते दिन 17 जुलाई (बुधवार) को बीजेपी ने तीन विधानसभा क्षेत्र में 'विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा' का आयोजन किया गया जिसमें बीजेपी के दिग्गज और बड़े नेताओं ने भाग लिया. रांची विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम का आयोजन हरमू के शहजानंद चौक स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया जहां असम के सीएम सह चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, जबकि हटिया विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में केंद्रीय कृषि मंत्री सह चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए थे वहीं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनके साथ चुनाव के मुद्दे पर संवाद किया. 

 

अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए