Friday, Apr 25 2025 | Time 10:24 Hrs(IST)
  • कश्मीर कैंसिल! पहलगाम हमले के बाद बदल गया पर्यटकों का मूड, रांची से इतने टिकट हुए रद्द
  • रांची के नामकुम में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी
  • बोकारो रेलवे स्टेशन के पास भीषण आग से मचा हाहाकार! 17 दुकानें जलकर खाक
  • आज होगी मंत्री सुदिव्य कुमार की PC, मिलेंगे कई मुद्दों पर अहम अपडेट
  • खगड़िया: स्मार्टवर्ड फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख
  • बिहार मे एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था हुई शर्मशार, मुंगेर में शिक्षक ने बच्चों से धुलवाई कार, वीडियो हुआ वायरल
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर! उमस से हाल-बेहाल, जल्द मिल सकती है राहत
  • रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प पर बवाल, आदिवासी समाज का विरोध तेज, पुलिस से टकराव
झारखंड


एसडीएम के रूप में विपिन कुमार दुबे ने पदभार ग्रहण किया

भूमि विवाद समेत लोगों की समस्या पर कार्य करना होगा पहली प्राथमिकता
एसडीएम के रूप में विपिन कुमार दुबे ने पदभार ग्रहण किया

वसीम अख्तर/ न्यूज़ 11 भारत


लातेहार/डेस्क: अनुमंडल के एसडीएम के रूप में पुनः एक बार विपिन कुमार दुबे ने तत्कालीन एसडीएम रतन कुमार सिंह से पदभार ग्रहण किया. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिमांशु चंद्र मांझी उपस्थित रहे. तत्कालीन एसडीएम रतन कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर नए एसडीम का स्वागत किया. इस दौरान एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने कहा की भूमि विवादों का निपटारा के साथ-साथ लोगों की समस्या पर कार्य करना पहली प्राथमिकता होगी. वहीं पदभार ग्रहण करते ही एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिमांशु चंद्र मांझी से प्रखंड की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए सड़क सुरक्षा, सड़क जाम समेत अन्य समस्याओं पर बात करते हुए कई दिशा निर्देश भी दिए.

 


 

 
अधिक खबरें
आज होगी मंत्री सुदिव्य कुमार की PC, मिलेंगे कई मुद्दों पर अहम अपडेट
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 8:33 AM

25 अप्रैल यानी आज मंत्री सुदिव्य कुमार की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. ये पीसी सुबह 11 बजे मंत्री कार्यालय कक्ष, ग्राउंड फ्लोर, नेपाल हाउस रांची में होगी. इस दौरान कई मुद्दों पर अहम अपडेट दिए जा सकते हैं.

रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प पर बवाल, आदिवासी समाज का विरोध तेज, पुलिस से टकराव
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 6:43 AM

रांची के सीरमटोली फ्लाईओवर रैम्प निर्माण को लेकर गुरुवार देर रात शहर का माहौल गरमा गया. जैसे ही निर्माण कार्य शुरू हुआ, आदिवासी समाज के युवाओं और युवतियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर! उमस से हाल-बेहाल, जल्द मिल सकती है राहत
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 7:18 AM

झारखंड इन दिनों तप रहा हैं. भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं हैं. यानी सभी झारखंडवासियों को पसीना बहाना ही पड़ेगा. बीते 24 घंटों में झारखंड में सबसे ज्यादा तापमान (43.1 डिग्री सेल्सियस) जमशेदपुर में दर्ज किया गया. वहीं डाल्टनगंज 43 डिग्री, चाईबासा 42.9 डिग्री, बोकारो 42.1 डिग्री और राजधानी रांची 38.4 डिग्री परा रहा.

सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद ने फिर पकड़ा तूल, आदिवासी समाज के लोगों का हुआ जुटाव, पुलिस बल भी तैनात
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 10:33 PM

रांची में एक बार फिर से सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद ने तूल पकड़ लिया है. आदिवासी समाज के लोग सिरमटोली फ्लाईओवर के पास जुट गए है. वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है.

खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार के खिलाफ ED की कार्रवाई
अप्रैल 24, 2025 | 24 Apr 2025 | 10:11 PM

खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार और अन्य के विरुद्ध दर्ज मामले में ईडी ने कार्रवाई की है. मामले में 71.92 लाख रुपये मूल्य की अचल और चल संपत्तियों को ईडी ने कुर्क किया है. यह मामला खादी ग्रामोद्योग के 3.28 करोड़ रुपये को अपने निजी खातों में ट्रांसफर करने से जुड़ा है. जांच में बात सामने आई कि इसी राशि से सुनील कुमार उनकी पत्नी सुनीता देवी के नाम पर अचल संपत्तियां खरीदी गई और इसके साथ ही पैसों का लेन देन भी किया गया है. जब्त की गई संपत्तियों में शाहिल, अमन कुमार तथा प्रिया के खातों में 14.08 लाख रुपये के बैंक बैलेंस तथा रांची के ओरमांझी में स्थित 57.84 लाख रुपये के दो भूखंड शामिल हैं. जिनमें से एक सुनील कुमार तथा दूसरा सुनीता देवी के नाम पर पंजीकृत है.