Saturday, Oct 5 2024 | Time 14:11 Hrs(IST)
 logo img
  • हजारीबाग के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आज से लटके ताले, विभिन्न मांगो को लेकर सेविका और सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
  • हजारीबाग के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आज से लटके ताले, विभिन्न मांगो को लेकर सेविका और सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
  • कांके जमीन फर्जीवाड़ा मामला में पूर्व सीओ दिवाकर द्विवेदी ने कोर्ट में किया सरेंडर, 1 लाख के बेल बॉन्ड पर मिली जमानत
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को करेंगे वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों की सुरक्षा और विकास की समीक्षा
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को करेंगे वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों की सुरक्षा और विकास की समीक्षा
  • पांडू पुलिस के सौजन्य से एक दिवसीय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कल
  • पांडू पुलिस के सौजन्य से एक दिवसीय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कल
  • बेरमो सीओ ने छाई प्रदूषण से प्रभावित ग्रामीणों के साथ की बैठक, अहम मुद्दों पर की बातचीत
  • बेरमो सीओ ने छाई प्रदूषण से प्रभावित ग्रामीणों के साथ की बैठक, अहम मुद्दों पर की बातचीत
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण
  • हजारीबाग: पति को पाने के लिए विधायक के घर तालाबंदी कर धरने पर बैठी महिला मुखिया अर्चना
  • हजारीबाग: पति को पाने के लिए विधायक के घर तालाबंदी कर धरने पर बैठी महिला मुखिया अर्चना
  • ऐसे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती नारियल पानी, इन परिस्थितियों में इसे पीने से बचें
  • हजारीबाग में दूधमटिया से रक्षासूत्र बांधकर पेड़ों को बचाने की शुरू हुई अनोखी मुहिम
झारखंड » हजारीबाग


लोकसभा में 52 सीटों के लीड के साथ नए उत्साह में कार्यकर्ता, विधानसभा चुनाव में झारखण्ड फतह की करें तैयारी : बाबूलाल मरांडी

लोकसभा में 52 सीटों के लीड के साथ नए उत्साह में कार्यकर्ता, विधानसभा चुनाव में झारखण्ड फतह की करें तैयारी : बाबूलाल मरांडी
प्रशांत शर्मा

हजारीबाग/डेस्क:- भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग द्वारा बीजेपी झारखंड प्रदेश का सांगठिक कार्यक्रम विधानसभा स्तर पर निर्वाचित सांसद सह कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह- सह- विजय संकल्प सभा का का आयोजन हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए हजारीबाग के डाक बंगला स्थित पैराडाइस रिसॉर्ट सभागार में शनिवार को अयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने किया। सम्मान समारोह- सह- विजय संकल्प सभा में बतौर अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह, हजारीबाग के जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए और संयुक्त रूप से पार्टी के आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर समारोह की विधिवत शुरुआत की.

समारोह के शुरुआती सत्र में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें अतिथियों ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का हरेक कार्यकर्ताओं से अपील किया। तत्पश्चात सभी आगंतुक अतिथियों का अंग- वस्त्र भेंटकर और फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिसके बाद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का बारी- बारी से भाजपा जिला समिति, हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड समिति और बूथ स्तर से पंहुचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा पट्टा पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर और माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। जिसके बाद हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बूथ अध्यक्ष और बूथों से जुड़े कार्यकर्ताओं को भाजपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया और पार्टी की ओर से उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की गई एवं उन्हें पार्टी हित में बेहतर कार्य करने हेतु आभार जताया गया.

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके अथक मेहनत, परिश्रम और संघर्षों के बदौलत ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि हम नेताओं का तो स्वागत होते रहता है साथ ही हम जनता से मंच के माध्यम से मुखातिब होते हैं लेकिन आप देवतुल्य कार्यकर्ता योद्धा के रूप में पार्टी के लिए धरातल पर असली लड़ाई लड़ते हैं। पोलिंग बूथ से लेकर जनता के सवालों का जवाब आप देते हैं और चुनाव में आपकी सबसे अहम भूमिका होती है। जिसे ध्यान में रखकर पार्टी ने यह निर्णय लिया कि कार्यकर्ताओं का भी सम्मान विधानसभा स्तर पर भाजपा करेगी। जिसके तहत हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और हजारीबाग लोकसभा से प्रचंड मतों से निर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल का एक साथ अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। बाबूलाल मरांडी ने कहा की अपने हजारीबाग लोक सभा से मनीष जायसवाल को संसद बनाकर तो भेजा ही देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार बनाने में महत्ती भूमिका निभाई।उन्होंने कहा की झारखंड में लोकसभा चुनाव में हमारा प्रदर्शन यह रहा की हमने 52 विधानसभा सीटों पर लीड किया और सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए जोश व जुनून के साथ लोकसभा चुनाव में वोटों के अंतर के परिणाम को माध्यम मानकर आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में शंखनाद करने का आवाह्न किया और कहा की झारखंड को बचाने के लिए भाजपा सरकार बेहद जरूरी है। भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा की गुप्त नवरात्रि का समय चल रहा है और ऐसे में हम अपने नेता और कार्यकर्ताओं का एक मंच पर अभिनंदन कर रहे हैं यह सुखद क्षण है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके सपनों को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोगुने उत्साह के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत झोंकने का अपील किया ताकि जनविरोधी वर्तमान हेमंत सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंका जाय। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की 80 दिनों के लोकसभा चुनाव के चुनाव कैंपेन के दौरान आप कार्यकर्ताओं का उत्साह हमें प्रोत्साहित कर रहा था। आपका मुझे हमेशा साथ और सहयोग प्राप्त हुआ है। मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से मुझे लगातार आपने जितने का कार्य किया है। पहली बार जब मैं विधानसभा चुनाव लड़ा तो करीब 28 हज़ार वोटों से आपने जिताया। दूसरी बार क़रीब 54 हजार और इस बार लोकसभा के चुनाव में करीब 68 हजार का विशाल अंतर से अपने अपना प्रेम, समर्थन और आशीर्वाद दिया है। मनीष जायसवाल ने कहा की आने वाले 3 महीने में झारखंड का लोकसभा 3 महीने में झारखंड विधानसभा का चुनाव होने वाला है पर इस बार हमसभी को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा जितने का संकल्प लेना है। उन्होंने सांसद बनने में अहम भूमिका निभाने के लिए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया और वचन देते हुए कहा कि किसी नेता के हैसियत से नहीं बल्कि बेटा के हैसियत से जन सेवा और क्षेत्र के विकास में हमेशा तत्पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जोगेंद्र प्रताप सिंह ने वर्तमान सरकार में झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार से लोगों को अवगत कराते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में इसकी विदाई करने का अपील किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल के चुनाव कैंपेन के मशक्कत को याद दिलाते हुए कहा कि प्रचंड गर्मी में करीब 3 महीने तक सघन चुनाव प्रचार किया और उनके चुनाव प्रचार में कार्यकर्ताओं ने शिद्दत से उनके साथ निभाया जिसका सुखद परिणाम है कि आज सांसद और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा है। हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचंड गर्मी में तपते हुए हजारीबाग में विपक्षियों के बिछाए शूल में कमल खिलाकर लोकसभा चुनाव से जो शंखनाद किया है उसे आने वाले विधानसभा चुनाव तक जारी रखना है और एक बार फिर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा में कमल खिलाने में पूरी क्षमता झोंक देनी है। उन्होंने यह भी कहा की झारखंड को बंगाल बनने से रोकता है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी ही होगी। समारोह में मंच संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता के.पी. ओझा ने और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू ने किया। मौके पर विशेषरुप से जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा ,टुन्नू गोप, बटेश्वर मेहता, हरीश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी ,भैया अभिमन्यु प्रसाद, अशोक यादव ,उदयभान नारायण सिंह, चंद्रनाथ भाई पटेल ,जिला महामंत्री सुमन कुमार पप्पू ,राजेश गुप्ता, सुनील मेहता ,आनंद देव, प्रदीप प्रसाद, जय नारायण प्रसाद, मूलचंद साव,कुंवर मनोज सिंह, दिनेश सिंह राठौड़, प्रदीप प्रसाद, विनोद झुनझुनवाला ,टोनी जैन, मुकुट धारी महतो ,अजय साहू ,इंद्र नारायण कुशवाहा ,दिनेश कुशवाहा, शंकर लाल गुप्ता, भानुमति पासवान, रेणुका साहू, तनवीर आलम ,महेंद्र बिहारी ,अजीत चंद्रवंशी, विकास सिंहा ,मनमीत अकेला, शेफाली गुप्ता, सत्यभामा,लीलावती, अरविंद सिकरवार, कविंदर यादव ,रीत लाल यादव, विवेक बैरियर, बबन गुप्ता, रामचंद्र कुशवाहा, रणधीर पांडेय, संजय मेहता, राम जी कुशवाहा, किशोरी राणा, आशीष सोनी, राजकरण पांडेय, मणिकांत सिंह, विक्रमादित्य, पंकज मेहता, जितेंद्र यादव , निशिकांत सिंह, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.

 


 
अधिक खबरें
हजारीबाग में नवरात्र के उपवास पर थी महिला, हो गई मौत, मायके वाले ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 2:00 PM

टाटीझरिया थाना क्षेत्र के डुमर कि पंचायत अंतर्गत बेडम गांव निवासी मृतका इन्जरी देवी के मायके वालों ने ससुरालवालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया हैं. मृतका की मां गोविंदपुर सरिया निवासी मोसमात हिरिया पति स्व भेखलाल भुईयां ने टाटीझरिया थाना में आवेदन दिया हैं. जिसमें उन्होंने बताया कि 30 वर्ष पहले बेडम निवासी अनार भुईयां पिता स्व बिसुन राम के साथ उसकी बेटी की शादी हुई थी.

हजारीबाग: अर्बन हाट, झारक्राफ्ट में हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी सह बिक्री मेले का आयोजन
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 1:51 PM

स्वयं सेवी संस्था जन जागरण केंद्र के सहयोग से कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार तथा हस्तशिल्प विकास केंद्र रांची की ओर से अर्बन हाट, झारक्राफ्ट हजारीबाग में हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी सह बिक्री मेला का आयोजन किया गया हैं. यह मेला 08 अक्टूबर तक चलेगा.

हजारीबाग के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आज से लटके ताले, विभिन्न मांगो को लेकर सेविका और सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 1:44 PM

विभिन्न मांगों को लेकर को राज्यभर के सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई. जिसका असर प्रखण्ड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी देखा जा रहा हैं. आज से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटक गया हैं. इस आंदोलन से खास कर 7 माह से 3 वर्ष तक के नौनिहालों और धातृ गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पोषाहार से वंचित रहना पड़ सकता हैं. साथ ही कई रिपोर्ट भी पेंडिग रह सकती हैं.

1952 में नारायण मिश्र ने तिरपाल का शेड बनाकर शुरू की थी पूजा, आज है भव्य स्वरुप
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 12:48 PM

प्राकृतिक हरियाली के बीच स्थित लाखे दुर्गा मंडप में मां दुर्गा की शारदीय दुर्गा पूजन पद्धति के अनुसार पूजा का भव्य आयोजन होने जा रहा हैं. यहां पर दुर्गा पूजा की शुरूआत वर्ष 1952 में स्व नारायण मिश्र द्वारा तिरपाल का शेड बनाकर की गई थी. पूजा कराने वाले प्रथम आचार्य पंडित कमल लोचन उपाध्याय थे.

हजारीबाग: पति को पाने के लिए विधायक के घर तालाबंदी कर धरने पर बैठी महिला मुखिया अर्चना
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 12:40 PM

चौपारण प्रखंड के चोरदाहा पंचायत की मुखिया अर्चना हेम्ब्रम कोर्ट मैरेज करने के बाद भी पति को पाने के लिए दर-दर भटक रही है, न्याय की गुहार लगा रही हैं. इसे देख अब आदिवासी समाज भी अर्चना के पक्ष में उतरा. सैकड़ो की संख्या में लोग चौपारण पहुंचे और विधायक आवास में तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए.