न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में और एक औए बड़ा कदम उठाने जा रही हैं. राज्य सरकार ने महिलाओं के नाम पर संपत्तियां खरीदने पर स्टांप शुल्क में छूट देने के प्रस्ताव पर काम पूरा कर लिया हैं. अब तक महिलाओं को संपत्ति रजिस्ट्री में छूट के रूप में सिर्फ 10,000 का फायदा मिलता था लेकिन कई व्यवस्था के अनुसार, एक करोड़ तक की संपत्ति पर रजिस्ट्री कराने पर महिलाओं को 1 लाख रतक का लाभ मिलेगा.
वर्तमान में यूपी में 90 लाख तक की संपत्ति पर 7% स्टांप शुल्क लिया जाता है जबकि 10 लाख तक की संपत्ति पर 6% शुल्क लिया जाता हैं. इससे महिलाओं को 10,000 रूपए तक की छूट मिलती है लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत एक करोड़ रूपए तक की संपत्ति पर स्टांप शुल्क को घटाकर 6% करने का प्रस्ताव तैयार किया गया हैं. इससे महिलाओं को एक लाख रूपए तक का फायदा हो सकता हैं.