Sunday, Sep 8 2024 | Time 05:48 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


दुकान में पड़ी इन चीजों को देख आप भी करते हैं नजरअंदाज, इसके सेवन से हड्डियां होती है मजबूत

हड्डियों में कैल्सियम की कमी को करता है दूर
दुकान में पड़ी इन चीजों को देख आप भी करते हैं नजरअंदाज, इसके सेवन से हड्डियां होती है मजबूत

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः- विटामिन डी और कैल्शियम (Calcium) हड्डियों के लिए बहुत जरुरी पोषक तत्व है. विड़ंबना ये है कि भारत दूध व अनाज का सबसे बड़ा उत्पादक देश है फिर भी यहां के अधिकत्तर लोग कैल्सियम की कमी से जूझ रहे हैं. डेयरी उत्पादों में मिलने वाले कैल्सियम की कमी इसका सबसे बड़ा कारण है. एक रेफरेंस के अनुसार भारत में सूरज की रौशनी अधिक मात्रा में मिलती है फिर भी यहां के 85 प्रतिशत लोग विटामिन डी की कमी पाई जाती है. आयुर्वेद का एक डॉक्टर ने बताया कि कैल्सियम के लिए बहुत सारी दवाएँ खाने की आवश्यक्ता नहीं है, इसके लिए आप सफेद तिल खा सकते हैं. रोजाना अगर आप 200 ग्राम सफेद तिल खाते हैं तो शरीर में कैल्सियम की जरुरत को पूरा किया जा सकता है. अच्छी बात ये है कि सफेद तिल के कोई साइट इफेक्ट नहीं है. 

 

ऐसे करें सेवन

एक ग्लास दूध को आप अच्छे से उबाल लें फिर तिल के पाउडर को दो चम्मच मिला कर सुबह शाम एक एक गिलास पिएं, डॉक्टर ने बताया कि 10 से 35 साल तक के लोग इसका सेवन कर सकते हैं. बुजुर्ग भी इसका सेवन कर सकते हैं. 

 


 
अधिक खबरें
पूजा खेड़कर के खिलाफ केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया गया मुक्त
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 6:36 AM

विवादों से घिरी IAS अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने IAS (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 12 के अंतर्गत पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से मुक्त कर दिया है. बता दें कि UPSC परीक्षा में OBC और दिव्यांगता कोटे का दुरुपयोग करने के आरोप में बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर केंद्र सरकार ने एक्शन लिया है.

मणिपुर में एक बार फिर भड़की हिंसा, अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 5:07 PM

पिछले कई दिनों से शांत चल रही मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. मणिपुर के जिरिबाम में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की जान चली गई. जानकारी के अनुसार पहली घटना जिला हेडक्वार्टर से करीब सात किलोमीटर दूर की है, जहां संदिग्ध पहाड़ी उग्रवादियों ने एक घर में घुसकर एक बुजुर्ग की सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी.

Hatras Road Accident: UP के हाथरस में हुए सड़क हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 4:09 AM

उत्तर प्रदेश के हाथरस में शुक्रवार को हुई रोडवेज बस और वैन की टक्कर में अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो गई है. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों की संख्या 16 है, जो अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने यह भी बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और रोडवेज बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पहली बार जम्मू-कश्मीर का मतदाता दो अलग-अलग झंडों के नीचे नहीं, बल्कि तिरंगे के नीचे अपना वोट डालेंगे: अमित शाह
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 3:51 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के पलायुरा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये संयोग ही है कि जम्मू कश्मीर में पहला चुनावी सम्मेलन गणेश चतुर्थी के दिन शुरू हो रहा है और हम सभी मानते हैं कि विघ्नहर्ता यात्राओं के सभी विघ्न का हरण करते हैं. मैं देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. आज जैन भाइयों का पर्युषण पर्व भी शुरू हो रहा है. मैं जैन भाइयों व सभी सभी देशवासियों को पर्युषण पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.

12 सितंबर को लॉन्च होगा Vivo T3 Ultra, 50MP सेल्फी कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 3:45 PM

Vivo भारतीय बाजार में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन ब्रांड की T-सीरीज का हिस्सा होगा और इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.