झारखंड » सिमडेगाPosted at: अगस्त 05, 2024 ओडिशा से जल उठाकर सिमडेगा पहुंचे 5000 कांवरिया, सरना महादेव में किया जलाभिषेक
न्यूज़11भारत
सिमडेगा/डेस्क: ओडिशा के वेदव्यास से जल उठाकर 5000 कांवरियों का जत्था आज सिमडेगा पहुंचा, और सावन की तीसरी सोमवार पर सरना महादेव स्थल में जाकर जलाभिषेक किया. कांवरियों का यह जत्था आज अहले सुबह 4:00 बजे से हैं. सिमडेगा शहर में प्रवेश करने लगा, कांवरियों का आने का सिलसिला सुबह 6:00 बजे तक जारी रहा. सभी कांवरिया भगवान भोलेनाथ की जयकारे के साथ झूमते नाचते हुए सरना महादेव स्थल तक पहुंचे, और वहां सभी ने जलाभिषेक किया. इस कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे. पुलिस अगले सुबह से ही जगह-जगह तैनात रही. कांवरियों के जत्थे के साथ भी पुलिस के जवान चलते रहे.