Sunday, Sep 8 2024 | Time 08:47 Hrs(IST)
 logo img
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • You Tube देख डॉक्टर ने किया गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन, यह देख लोगों की हुई हालत खराब
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे रांची, बूथ अभियान की करेंगे समीक्षा
  • बेटे को बेचकर बीवी को करवाया डिस्चार्ज, जानें इस दिल दहलाने वाले मामले के बारे में
  • सुलाझकर भी उलझी हुई है पहाड़ियों में लापता भाइयों की कहानी, जानें पूरा मामला
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
क्राइम


जामताड़ा पुलिस के हत्थे चढ़े 8 साइबर अपराधी, 43 मोबाइल समेत कई सामान बरामद

जामताड़ा पुलिस के हत्थे चढ़े 8 साइबर अपराधी, 43 मोबाइल समेत कई सामान बरामद

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. जामताड़ा में पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को साइबर अपराध करते हुए रंगे हाथ धर दबोचा है. जामताड़ा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी को गुप्त सूचना के आधार पर करमाटाड़ थाना अंतर्गत ग्राम हेठभिठरा, कासीटाड़ ,रिंगचिंगो तथा नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम पथरोडीह में छापेमारी की. छापेमारी करते दौरान रंगे हाथ 8 साइबर अपराधियों को साइबर अपराध करते हुए दबोचा गया.

 

एसपी जामताड़ा अनिमेष नैथानी ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध मिली गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए साइबर उपाधीक्षक मंजरुल होदा, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर, थाना प्रभारी साइबर साइबर मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस बल को शामिल करते हुए एक टीम गठन कर उक्त स्थलों पर छापामारी की गई. और 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

 


 

गिरफ्तार साइबर अपराधी मोहम्मद बशीर अंसारी, नासिर अंसारी, इरशाद अंसारी, नीतिश मंडल, शमशेर अंसारी व सलाउद्दीन अंसारी सभी थाना करमाटाड़ तथा खुर्शीद अंसारी, महबूब अंसारी थाना नारायणपुर शामिल है. इनके पास से 43 मोबाइल 53 सिम, 14 आईफोन, 5 एटीएम, एक चेकबुक और दो पोस मशीन बरामद किया गया है. 

 
अधिक खबरें
कांके थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 11:07 PM

रांची के कांके थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुई हवाई फायरिंग मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से रिवाल्वर, 11 जिंदा कारतूस, 02 खोखा, एक एनपी बोर DBBL गन भी बरामद हुआ. वहीं, फायरिंग के दौरान इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने बरामद किया.

नशे के खिलाफ बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला एक नाबालिग व 4 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 8:25 PM

रांची के सुखदेव नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नशे का कारोबार करने वाले तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में एक नाबालिक के साथ अन्य चार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर बरामद किया है. बताया जा रहा है कि इलाके में बड़े पैमाने पर तस्करी होती थी.

बाजार गई वृद्ध महिला का धारदार हथियार से हत्या
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 5:00 PM

सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के कानारोंवा झरियाडीपा में आज सुबह एक वृद्ध महिला का शव पड़ा हुआ मिला. जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई.

आंध्र प्रदेश में महिलाओं द्वारा की गई सीरियल हत्याओं का खुलासा, सायनाइड से चार हत्याएं
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 11:46 AM

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के तेनाली में तीन महिलाओं की गिरफ्तारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इन महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने चार लोगों की हत्या की, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि इन हत्याओं को सायनाइड मिलाकर किए गए पेय पदार्थ के माध्यम से अंजाम दिया गया.

रांची के कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने की हवाई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
सितम्बर 06, 2024 | 06 Sep 2024 | 10:17 PM

रांची के कांके थाना क्षेत्र में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है. कांके के बाजार टांड में बैठे तीन युवकों पर फायरिंग करने का आरोप है. अपराधी हवाई फायरिंग कर फरार हुए. घटना के बाद कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई है.