Tuesday, Mar 11 2025 | Time 12:31 Hrs(IST)
  • Reel बनाना युवक को पड़ा भारी! चलती ट्रेन की खिड़की से 1 मिनट तक लटका रहा शख्स और फिर
  • बार-बार ठप हुआ सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म, ऐसे कंडीशन में होते है ये नुकसान
  • तमाड़ में 6 दिवसीय जनजातीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ
  • Job Alert: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका! 10वीं उम्मीदवार कर सकते है आवेदन, जानें कैसे करें अप्लाई
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें! यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए किस रूट पर चलेगी ट्रेन
  • तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरी
  • डर के आगे जीत है, सेलिब्रेशन के माहौल में दादी फ्लेयर गन से मचाया हंगामा, देखें Viral Video
  • पलामू: विश्रामपुर पूर्वी क्षेत्र के श्रीरामनवमी पूजा महासमिति का बैठक संपन्न
  • होली पर गुब्बारे फेंकना बन सकता है आपकी परेशानी का कारण, जानें सजा और जुर्माना
  • Chandra Grahan 2025: जानें कैसे बच सकते है ग्रहण के अशुभ प्रभावों से, करें ये उपाय
  • रांची के कांके में गोलीबारी, अस्पताल के कर्मी को लगी गोली
  • रांची के कांके में गोलीबारी, अस्पताल के कर्मी को लगी गोली
झारखंड


रांची के बड़े व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला, व्यवसायी जगत में मचा हड़कंप

पूरी घटना का वीडियो कैमरा मे हुआ कैद
रांची के बड़े व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला, व्यवसायी जगत में मचा हड़कंप

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: शुक्रवार 20 दिसम्बर, 2024 रात्री 10:57 बजे हिनू निवासी रांची के बड़े व्यवसायी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. घटना बीते रात 10:50 बजे की है जिसमें प्रिंस राज श्रीवास्तव कडरू स्थित स्काइलाइन टावर से अपने हिनू आवास के लिए निकल रहे थे, जैसे ही प्रिंस अपने गाड़ी मे बैठे वैसे ही घात लगाए 4 अज्ञात अपराधियों ने प्रिंस के गाड़ी को घेर लिया. गाड़ी घेर कर इन अपराधियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया. 

 


 

ऐसे मे प्रिंस राज श्रीवास्तव सतर्क हो गए, अपराधियों ने दो बार जबरदस्ती गाड़ी का दरवाज़ा खोलने का प्रयास किया जिसमे से एक बार एक अपराधी ने प्रिंस के चहरे पर हमला भी किया. उनके हाथों मे धारदार हथियार और चाकू देख प्रिंस वापस अपने गाड़ी मे बैठ गए. जिसके बाद प्रिंस वहा से अपने आवास के लिए निकल गए. 4 अपराधियों ने 2 वाहनों से प्रिंस राज श्रीवास्तव का पीछा किया और कडरू पुल मे प्रिंस की  गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया. किसी तरह प्रिंस अपना जान बचा कर डोरंडा थाना पहुंचे. ये देख कर अपराधी वहां से फरार हो गए. इससे पूर्व जब प्रिंस जान बचा कर वहाँ से निकले तभी रस्ते मे अपराधियों ने उनके कार पर भरी पत्थर से हमला किया जिससे उनका कार क्षतिग्रस्त हो गया.

 

इस घटना की सभी तस्वीरें कार मे लगे कैमरे मे कैद हुई हैं. मामले की जानकारी डोरंडा थाने मे लिखित दिया गया हैं लेकिन देर शाम तक एफ.आई.आर. दर्ज नही हुआ हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस का डोरंडा थाना और अरगोड़ा थाना के क्षेत्र के मामले को लेकर केस फंसा हुआ हैं, प्रिंस राज श्रीवास्तव ने रांची पुलिस से अपील की हैं कि इन अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर कानूनी कार्यवाई की जाए. वीडियो और तस्वीरों मे आप देख सकते हैं कि किस तरह बेखौफ़ अपराधियों ने राजधानी रांची मे बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया.

 


 

 
अधिक खबरें
गर्मी शुरू होते ही कोल्हान के जंगलों में आग का कहर, धूं-धूं कर जल रहा जंगल
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 10:05 AM

गर्मी शुरू होते ही कोल्हान के जंगलों में आग का कहर देखने को मिल रहा है, दलमा के जगल हो या बहरागोड़ा चाकुलिया विभिन्न जंगलों में भीषण आग लग रही है, आग विकराल रूप लेते जा रही है,

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरी
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 9:15 AM

राजधानी रांची के रातु रोड में निर्माण कार्य जारी हैं. ऐसे में कई जगह गड्ढे खुदे पड़े है और बेरीकेडिंग कर उनका घेराव भी किया गया है. सोमवार की देर रात पिलर नंबर 53 के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होके बेरीकेडिंग को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में तेजी से बढ़ेगा तापमान! जानिए होली तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
मार्च 11, 2025 | 11 Mar 2025 | 8:04 AM

देश के लगभग पूरे राज्य में अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. झारखंड में भी तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है. प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और तापमान में2-3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई हैं. वहीं, राजधानी में सुबह और रात में हल्की हवा चलती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती हैं लेकिन दोपहर में कड़ा धूप देखने को मिलती है.

कांटाटोली-पुरुलिया रोड के सटे दुकानों में लगी भीषण आग, दो दुकान जलकर हुआ राख
मार्च 10, 2025 | 10 Mar 2025 | 10:44 AM

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में कांटाटोली-पुरुलिया रोड के सटे दुकानों में आग लगी है. आग के चपेट में आने से दो दुकानें जलकर राख हो गई है. सूचन मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची है. फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है.

झारखंड की दो लड़कियों ने एक दूसरे से की शादी, घरवाले मारते रहेते थे ताना, थाने में पहुंचा मामला
मार्च 10, 2025 | 10 Mar 2025 | 10:34 PM

आज के जमाने में लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं किया जाता है. दोनों को हर चीज़ में सामान्य नजरिए से देखा जाता है. आपके ऐसे कई किस्से सुने होंगे कि एक लड़के ने लड़के से ही शादी कर ली, या कसीस लड़की ने लड़की से ही शादी कर ली. ऐसा ही कुछ झारखंड में भी हुआ है. यहां दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली, जी हां आपने सही सुना. आइए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते है.