Sunday, Apr 27 2025 | Time 10:21 Hrs(IST)
  • पलामू: हेमजा गांव के तीन घर में लगी आग, मवेशी झुलस कर मरे
  • गोपालगंज में बेलगाम अपराधियों ने चावल के बड़े व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या
  • शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, युवक को लगी गोली
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत; आज ओलावृष्टि के आसार
झारखंड » रांची


पहलगाम आतंकी हमला के विरोध में आज शाम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकाला जाएगा मशाल जुलूस

पहलगाम आतंकी हमला के विरोध में आज शाम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकाला जाएगा मशाल जुलूस
न्यूज 11 भारत

रांची/डेस्क: पहलगाम आतंकी हमला के विरोध में आज जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से  मशाल जुलूस निकाला जाएगा. बता दें कि कल जम्मू –काश्मीर में आतंकवादियों के द्वारा 26 हिन्दू पर्यटकों को "धर्म" पूछकर बर्बरतापूर्ण हत्या कर दी गयी थी. इस कायरतापूर्ण वीभत्स घटना के विरोध में भाजपा,रांची महानगर– जिला के द्वारा आज 23 अप्रैल को शाम 5:00 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोशपूर्ण "मशाल जुलूस" निकाला जाएगा.

 






अधिक खबरें
अंडर-19 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड की ऐतिहासिक जीत, राहे की हेमंती कुमारी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 9:17 PM

मणिपुर में आयोजित 68वीं अंडर-19 बालिका वर्ग स्कूली फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान मणिपुर को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. झारखंड की इस ऐतिहासिक जीत में राहे प्रखंड क्षेत्र के बंसिया गांव की बेटी हेमंती कुमारी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

जिला परिवहन पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाया गया वाहन जांच अभियान, 12 वाहनों से 155500 रुपया का दंड अधिरोपित
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 8:56 PM

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आज (26 अप्रैल 2025) को जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार के पर्यवेक्षण में ओरमांझी एवं मेसरा क्षेत्र में लगभग 113 वाहनों के कागजातों यथा टैक्स, फिटनेश, इंश्यारेन्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट, ड्राईविंग लाईसेंस, ओभरलोड आदि की जांच की गई. कागजात पूर्ण नहीं रहने के कारण कुल 12 वाहनों से 155500 रुपया का दंड लगाया. जांच के दौरान कागजात पूर्ण नहीं रहने के कारण कुल 12 वाहनों से 155500 रुपया का दंड अधिरोपित किया गया.

भाजपा देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है, स्पष्ट करे : विनोद कुमार पांडेय
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 8:37 PM

सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है. भाजपा के आरोपों का पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को किस दिशा में ले जाना चाहती है. पांडेय ने जोर देकर कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना — लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, साम्यवाद, गणराज्यवाद, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता — को बनाए रखना हर दल का दायित्व है, जिसे संविधान की प्रस्तावना में सुंदर ढंग से व्यक्त किया गया है.

रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली,  अस्पताल में चल रहा इलाज
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 6:28 PM

रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है. इसमें एक युवक को गोली लगी है. घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बता दें कि अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस गोलीबारी की वजह खंगालने और अपराधियों की जानकारी जुटाने में जुट गई है.

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा सदर अस्पताल में 40वें सफल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन
अप्रैल 26, 2025 | 26 Apr 2025 | 6:08 PM

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा आयोजित 40वें सफल खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज सदर अस्पताल, रांची में सम्पन्न हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात कुमार (सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सदर अस्पताल, रांची) ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा, "लायंस क्लब का यह प्रयास समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पोषण पहुंचाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है."