Sunday, Sep 8 2024 | Time 07:15 Hrs(IST)
 logo img
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड » गढ़वा


गढ़वा जिले के सभी योग्य वोटर का नाम मतदाता सूची में जोड़ना पहली प्राथमिकता : D.C. गढ़वा

गढ़वा जिले के सभी योग्य वोटर का नाम मतदाता सूची में जोड़ना पहली प्राथमिकता : D.C. गढ़वा
अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गढ़वा जिले का हर योग्य वोटर का नाम मतदाता सूची से जुड़े तथा वह लोकतंत्र की मजबूती में सहभागी बनते हुए वोट करे इसे लेकर गढ़वा डीसी शेखर जमुआर तैयारी में जुट गए हैं. डीसी ने कहा यह हमारी प्राथमिकता में शामिल है की नए व छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, जिले में नाम जांचों अभियान चलाया जाएगा. सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जांचे तथा इसे इंटरनेट मीडिया पर शेयर करें.

 

उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने बुधवार को समाहरणालय के सभागार में आयोजित संयुक्त डीसी एसपी पत्रकार वार्ता के दौरान कही. उन्होंने बताया कि आज जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा. यहां बीएलओ उपस्थित रहेंगे. सभी मतदाता अपने अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचे तथा इसे आनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप के माध्य से इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग नाम जांचों के साथ पोस्ट करें. डीसी ने बताया कि जिले में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो इसके लिए हर बिंदु पर नजर रखी जा रही है तथा इसमें सुधार के उपाय ढूंढे जा रहे हैं. इसके पूर्व उपायुक्त ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक की तथा नाम जांचों अभियान को सफल बनाने में हर संभव मदद करने की अपील की. उन्होंने सभी से मतदाता सूची में योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने एवं अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की बात कही.
अधिक खबरें
गढ़वा जिले के पंचायत सचिव दो सूत्री मांगो को लेकर बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,पंचायत की सभी काम हुई ठप
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:38 PM

गढ़वा में झारखंड पंचायत सचिव राँची के बैनर तले दो माँगो को लेकर पंचायत सचिव गढ़वा पुराना समाहरणालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गएं हैं

झामुमो पर लगातार बढ़ रहा है जनता का विश्वास : मंत्री मिथिलेश ठाकुर
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:34 PM

गढ़वा प्रखंड अंतर्गत परिहारा गांव के 100 से अधिक लोग विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं. बुधवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की

झारखंड में 24 साल में पहली बार में बनी है गरीब गुरबों की सरकार: मंत्री
अगस्त 28, 2024 | 28 Aug 2024 | 9:28 PM

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि झारखंड गठन के बाद 24 साल में पहली बार राज्य में गरीब गुरबों व झारखंड वासियों की सरकार बनी है. जब से राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है,

Janmashtami: गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में 32 मन ठोस सोने के राधा कृष्ण की मूर्ति, प्राचीन काल और UP से जुड़ा हैं इतिहास!
अगस्त 26, 2024 | 26 Aug 2024 | 9:55 AM

झारखंड के गढ़वा जिले के बंशीधर नगर में मंदिर का इतिहास नगर उंटारी राज परिवारों से जुड़ा है. झारखण्ड राज्य के उत्तर पश्चिम में स्थित गढ़वा जिला छोटानागपुर का एक अहम हिस्सा रहा है. इस जिले से झारखण्ड राज्य के पलामू जिले और अन्य तीन राज्यों जैसे बिहार के रोहतास, उत्तर प्रदेश का सोनभद्र और छत्तीसगढ़ का सरगुजा जिले की सीमाएं लगती हैं.

जन्माष्टमी विशेष: झारखंड में विराजमान हैं 32 मन सोने के भगवान मनमोहन मुरलीवाला, भक्तों की लगती है कतार
अगस्त 24, 2024 | 24 Aug 2024 | 3:19 PM

नगर उंटारी राज्य के राजा भवानी सिंह की धर्मपत्नी रानी शिवमणि कुंवर थी. रानी शिवमणि कुंवर बाल विधवा और निसंतान भी थी. 1778 ईस्वी में भारत में मुगलों का साम्राज्य हुआ करता था और उसी दौर में अंग्रेज भी हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों में सत्ता हथियाने के लिये संघर्ष कर रहे थे. उसी समय रानी शिवमणि कुंवर नगर उंटारी राज्य की रानी बनी.