Wednesday, Sep 18 2024 | Time 01:45 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


अखिल भारतीय वन अधिकारी संघ ने मनाया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, प्रमुख पदों के लिए चुनाव सम्पन्न

अखिल भारतीय वन अधिकारी संघ ने मनाया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, प्रमुख पदों के लिए चुनाव सम्पन्न

 न्यूज 11 भारत 


सरायकेला/डेस्क: अखिल भारतीय वन अधिकारी संघ ने 11 सितंबर को 20वें राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक भव्य आयोजन किया. इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, रायपुर विधानसभा सदर विधायक श्री पुरेंदर मिश्रा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री वी. श्रीनिवास राव, और अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने वन शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पांजलि अर्पित की.


इस अवसर पर पूरे देश से वन विभाग के अधिकारीगण शामिल हुए.स्थानीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय वन अधिकारी संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव भी हुए.श्री दिग्विजय सिंह को सर्वसम्मति से लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए अखिल भारतीय वन अधिकारी संघ, नई दिल्ली का चेयरमैन चुना गया.


इसके अतिरिक्त, श्री सतीश मिश्रा को छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष, श्री जगबंधु पत्रा को ओडिशा का महासचिव, श्री राजीव रंजन को झारखंड का प्रथम उप महासचिव, श्री मोहसिन अली खान को तेलंगाना का द्वितीय उप महासचिव, श्री सुधीर दात्रे को महाराष्ट्र का कोषाध्यक्ष, भूपेन सिंह जादौन को राजस्थान का प्रथम उपाध्यक्ष, अमर आनन्द सरस्वती को झारखंड का द्वितीय उपाध्यक्ष, और श्री शिव प्रताप जी को एम.पी. का तृतीय उपाध्यक्ष चुना गया.


इसके साथ ही, श्री के. श्रीनिवास को आंध्र प्रदेश का चतुर्थ उपाध्यक्ष, मो. गुलाम नबी मीर को नॉर्थ जोन का ज़ोनल सचिव, सुनील कुमार घोष को पश्चिम बंगाल का सचिव, अमित कुमार सिंह को बिहार का सचिव, संभू को तेलंगाना का सचिव, हर्षवर्धन को उत्तराखंड का सचिव, हेमराज गोखलेकर को एम.पी. का संगठन सचिव, शशिभूषण यादव को आंध्र प्रदेश का संगठन सचिव, कर्णपाल सिंह यादव को राजस्थान का संगठन सचिव, और आशुतोष को झारखंड का संगठन सचिव बनाया गया.


यह भी पढे:OLA इलेक्ट्रिक शोरूम में आगजनी: ग्राहक ने लगाई आग,  हिरासत में आरोपी


इसके अलावा, कु. मंगलम को झारखंड में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित किया गया.वाइस चेयरमैन के रूप में श्री निर्मल तिवारी और श्री गाजी सेख जी का चयन किया गया.रिक्त पड़े शेष पदों के चयन की प्रक्रिया अगली बैठक में झारखंड में की जाएगी.


 
अधिक खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिनाई उपलब्धियां
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 7:09 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर और 100 दिनों के कार्यकाल पूरी होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन की उपलब्धियां बेमिसाल हैं. 100 दिन में तीन लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिससे देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है.

पीवीयूएनएल में स्वच्छता शपथ और विश्वकर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:50 PM

पीवीयूएनएल के कर्मचारियों ने सीईओ पीवीयूएनएल आर.के. सिंह, जीएम्स और अन्य विभागाध्यक्षों के साथ स्वच्छता शपथ ली। इस अवसर पर आर.के. सिंह ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छता संदेश साझा किया और सभी को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया

रुक्का डैम के जलस्तर में हुआ इजाफा, खोले गए तीन फाटक
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:42 PM

राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं रांची के सबसे बड़े डैम, रुक्का डैम में बारिश के कारण जलस्तर में खासा इजाफा हुआ है. जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को डैम के तीन फाटक को खोल दिया गया. बता दें कि रूक्का डैम से राजधानी रांची की बड़ी आबादी को जलापूर्ति की जाती है. वहीं, सिकिदिरी हाइडल पावर प्लांट से पनबिजली को भी तैयार किया जाता है.

सहयोग विलेज के बच्चों संग भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:31 PM

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य और मंडल प्रभारी विद्या बड़ाईक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विशेष तरीके से मनाया. इस अवसर पर उन्होंने सहयोग विलेज के बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी साझा की.

सभी हॉकी खिलाड़ियों को मिले हर सुविधा और मान सम्मान:एनोस एक्का
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:23 PM

सिमडेगा की हॉकी का नाम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मशहूर है। इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा, संसाधन और मान-सम्मान मिलना चाहिए. यह बातें झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने हेटमा में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं.