Friday, Sep 20 2024 | Time 16:21 Hrs(IST)
 logo img
  • JSSC की परिक्षा कल, कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद
  • JSSC की परिक्षा कल, कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद
  • टेलीग्राम पर Trading के नाम पर की थी 14 लाख की ठगी, CID की साइबर सेल के हत्थे चढ़ा अपराधी
  • टेलीग्राम पर Trading के नाम पर की थी 14 लाख की ठगी, CID की साइबर सेल के हत्थे चढ़ा अपराधी
  • रांची सिविल कोर्ट ने सेना की भूमि के अवैध खरीद-बिक्री के आरोपी सौरव को जमानत देने से किया इनकार
  • रांची सिविल कोर्ट ने सेना की भूमि के अवैध खरीद-बिक्री के आरोपी सौरव को जमानत देने से किया इनकार
  • भारत का एक ऐसा गांव जहां हर मर्दों के हैं दो-दो पत्नियां, ये हैं मुख्य कारण
  • पृथ्वी को मिलने वाला है दूसरा चाँद , जानें इसकी विशेषताएं
  • वापस लौटी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने भेंट की स्मृति चिन्ह
  • वापस लौटी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने भेंट की स्मृति चिन्ह
  • आपके भी थाली तक तो नहीं पहुंच रही जानवरों के चर्बी वाला खाना, ऐसे करें पता
  • आपके भी थाली तक तो नहीं पहुंच रही जानवरों के चर्बी वाला खाना, ऐसे करें पता
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'मूर्ति गार्डेन' का किया उद्घाटन, झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं से है सुसज्जित
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'मूर्ति गार्डेन' का किया उद्घाटन, झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं से है सुसज्जित
  • खूंटी मनरेगा घोटाला: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर कोर्ट ने मांगा स्पष्टिकरण
देश-विदेश


Manipur Violence: मणिपुर में ताजा हिंसा के बीच राज्य सरकार ने 15 सितंबर तक इंटरनेट सेवाएं की निलंबित

Manipur Violence: मणिपुर में ताजा हिंसा के बीच राज्य सरकार ने 15 सितंबर तक इंटरनेट सेवाएं की निलंबित

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: मणिपुर में ताजा हिंसा को देखते हुए राज्य सरकार ने मंगलवार से राज्य में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. मणिपुर सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक नोटिस में कहा गया कि इंटरनेट पर प्रतिबंध व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से गलत सूचना और झूठी अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए लगाया गया है. मणिपुर सरकार के आदेश के अनुसार, इंटरनेट पर प्रतिबंध 15 सितंबर तक जारी रहेगा. 

 

क्या कहा गया नोटिस में

नोटिस में कहा गया है, "दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन (सार्वजनिक आपातकाल या सार्वजनिक सुरक्षा) नियम, 2017 के नियम 2 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, यह मानते हुए कि उपरोक्त स्थिति से शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव में गंभीर गड़बड़ी होने की संभावना है, मणिपुर राज्य के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में 10-09-2024 के अपराह्न 3:00 बजे से 15-09-2024 के अपराह्न 3:00 बजे तक 5 (पांच) दिनों के लिए लीज लाइन, वीसैट, ब्रॉडबैंड और वीपीएन सेवाओं सहित इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं के अस्थायी निलंबन/रोक का आदेश दिया जाता है." नोटिस में कहा गया है, "चूंकि, सोशल मीडिया/मोबाइल सेवाओं, एसएमएस सेवाओं और डोंगल सेवाओं पर संदेश सेवाओं के माध्यम से जनता तक प्रसारित/प्रसारित की जाने वाली भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों के परिणामस्वरूप, जानमाल की हानि और/या सार्वजनिक/निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने तथा सार्वजनिक शांति और सांप्रदायिक सद्भाव में व्यापक गड़बड़ी होने का खतरा है."

 


 

 
अधिक खबरें
पृथ्वी को मिलने वाला है दूसरा चाँद , जानें इसकी विशेषताएं
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 3:45 PM

वैज्ञानिकों ने एक दिलचस्प जानकारी साझा की है कि पृथ्वी को एक अस्थायी चंद्रमा मिलने की संभावना है। इस खगोलीय घटना को "मिनी मून" कहा जा रहा है, जो अत्यंत दुर्लभ है। हाल ही में खोजा गया एस्टेरॉयड 2024 PT5, जिसका व्यास लगभग 10 मीटर है, 29 सितंबर से 25 नवंबर 2024 तक पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में रहेगा और इस दौरान यह हमारी ग्रह के चारों ओर घूमेगा। इस एस्टेरॉयड की पहचान 7 अगस्त 2024 को हुई थी। यह पृथ्वी के निकट की वस्तुओं (नियर अर्थ ऑब्जेक्ट) की श्रेणी में आता है और जब यह पृथ्वी के नजदीक आएगा, तो एक अस्थायी चंद्रमा के रूप में काम करेगा। हालांकि, यह एक पूर्ण चक्कर नहीं लगा पाएगा, बल्कि कुछ समय के बाद सूर्य की ओर लौट जाएगा।

आपके भी थाली तक तो नहीं पहुंच रही जानवरों के चर्बी वाला खाना, ऐसे करें पता..
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 3:27 PM

तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद लड्डू के मिलावाट की खबर काफी चर्चे में है. एक रिपोर्ट से पता चला था कि मंदिर से जो प्रसाद मिल रहा है उसमें बीफ टालो व सूवर की चर्बी मिला हुआ था. यह खबर राजनीतिक गलियारों तक में चर्चित है, लेकिन साथ ही चर्बी वाला खाना आपके खाने के थाली तक भी पहुंच सकता है, आईए जानते हैं आखिर ऐसा कैसे होगा. असल में तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रयोग होने वाली प्रसाद में डाली गई घी की जांच की गई जिसमें मछली के तेल व जानवर की चर्बी मिलाने की बात कही गई है.

कुनो और गांधी सागर के बीच बनेगा चीता संरक्षण क्षेत्र
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 3:00 PM

17 सितंबर को भारत में चीतों के पुनर्वास को दो साल हो गए हैं. सात दशक बाद चीते फिर से देश की धरती पर विचरण कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से लेकर राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक देश के तीन राज्यों के जंगलों को मिलाकर सबसे बड़ा चीता संरक्षण क्षेत्र बनाने की योजना बनाई जा रही है. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने चीता परियोजना के दो साल पूरे होने पर अपनी वार्षिक प्रगति रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है.

ममता बनर्जी ने किया बंगाल-झारखंड सीमा सील, जानें क्या है पूरा मामला
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 11:31 AM

झारखंड में हुई लगातार बारिश की वजह से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया. जिसके वजह से डीवीसी (DVC) ने मैथन और पंचेत डैम से पानी छोड़ा. प

कौन हैं दिल्ली की नई CM आतिशी के पति, कैसे हुई मुलाकात, फिर हुई शादी, क्या है इनकी प्रेम कहानी
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 1:24 PM

43 वर्षीय आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. पिछले कुछ सालों में आतिशी आम आदमी पार्टी में आत्मविश्वासी और निडर नेता के तौर पर उभरी हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उनके पति कौन हैं और क्या करते हैं?