Thursday, Sep 19 2024 | Time 07:39 Hrs(IST)
 logo img
  • बिहार में दबंगों का आतंक: 80 से अधिक घर फूंके, भारी पुलिस बल को किया तैनात
  • चान्हो के तरंगा गांव में 22 हाथियों का झुंड गांवों में पहुंचने से दहशत
  • Jharkhand Weather Update: भारी बारिश के कारण कई जिले हुए प्रभावित, आज भी आकाश में बदल छाए रहने की संभावना
देश-विदेश


गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का शादी समारोह

गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का शादी समारोह

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी की रस्मों की शुरुआत गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह से हुई. वंचित परिवारों से जुड़े 50 से अधिक जोड़ों का मुंबई से 100 किलोमीटर दूर पालघर में सामूहिक विवाह का आयोजन रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में किया गया. इस सामूहिक विवाह में वर व वधू पक्ष के करीब 800 लोग शामिल हुए. इस मौके पर अंबानी परिवार ने आगे भी ऐसे कई सामूहिक विवाह कराने का संकल्प लिया. इस मौके पर नीता अंबानी व मुकेश अंबानी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए. वहीं नवविवाहितों को अंबानी परिवार ने अपनी शुभकामनाएं दी.

 

अंबानी परिवार ने जोड़ों को दिए उपहार 

अंबानी परिवार की ओर से प्रत्येक जोड़े को मंगलसूत्र, शादी की अंगूठी और नाक की लोंग सहित सोने-चांदी  के कई आभूषण भेंट किया गया. साथ ही प्रत्येक दुल्हन को 'स्त्रीधन' के रूप में 1 लाख 1 हजार  रुपये का चेक भी दिया गया. प्रत्येक जोड़े को एक वर्ष के लिए पर्याप्त किराने और घरेलू सामान भी उपहार में दिया गया. उपहार में 36 प्रकार की आवश्यक वस्तुएं जैसे बर्तन, गैस स्टोव, मिक्सर, गद्दे, तकिए आदि शामिल थे. सामूहिक विवाह में उपस्थित लोगों के लिए एक भव्य भोज का आयोजन भी किया गया था. सामूहिक विवाह की संध्या हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वारली जनजाति द्वारा पारंपरिक तरपा नृत्य प्रस्तुत किया गया.

 

मानव सेवा से पारिवारिक कार्यक्रम की शुरूआत करता है अंबानी परिवार 

बता दें कि अंबानी परिवार हर बड़े पारिवारिक कार्यक्रम की शुरूआत मानव सेवा से ही करता है. पहले भी परिवार में शादियों के अवसर पर, अंबानी परिवार ने आसपास के समुदायों और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर लोगों के लिए भोजन सेवा या अन्न सेवा चलाया था. 

 


 
अधिक खबरें
Hazaribagh: पहले युवक ने फेसबुक लाइव आकर सुनाई आपबीती फिर मुंबई के फ्लैट में लगा ली फांसी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:35 PM

झारखंड के एक युवक ने मुंबई के एक फ्लैट में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है. युवक ने पहले फेसबुक लाइव किया फिर अपनी गर्लफ्रेंड के परिजन पर गंभीर आरोप भी लगाए.

मोदी सरकार का बड़ा फैसला,केंद्रीय कैबिनेट ने चंद्रयान- 4 मिशन के विस्तार को दी मंजूरी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:10 AM

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चंद्रयान-4 मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर मानव भेजने की तैयारी करना है. सभी प्रारंभिक चरणों को मंजूरी देने से भारत की अंतरिक्ष गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी

अब मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में होगी CCTV निगरानी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:53 PM

रांची/डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर सक्रियता दिखाई है.

आप भी जाना चाहते हैं फॉरेन ट्रिप पर तो जाने सबसे सस्ता प्लान, इतना आ सकता है खर्च
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:32 PM

आप भी चाहतें है फॉरेन टूर का मजा लेना तो बना सकते हैं पड़ोसी देश श्रीलंका घुमने का प्लान. इस टूर को लेकर IRCTC ने एक पैकेज टूर लांच किया है इसके तहत आपको विदेशों में रहने खाने घुमने सहित सारी सुविधाएं दी जाएंगी. आईए जानते हैं टूर से संबंधित सारी डिटेल्स के बारे में. आप कहां ठहरेंगे, कैसे जाएंगे, क्या खाएंगे इसकी चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है.

छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि में बदलाव चाहता है भारत, संशोधन करने के लिए पाकिस्तान को किया सूचित
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 4:44 PM

भारत छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि में बदलाव चाहता है और उसने पाकिस्तान को संधि में संशोधन करने के लिए औपचारिक रूप से सूचित किया है. किशनगंगा और रतले जलविद्युत परियोजनाओं से संबंधित लंबे समय से चल रहे विवाद ने भारत को संधि में संशोधन की मांग करने के लिए प्रेरित किया है. संधि के अनुसार, सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी पाकिस्तान को आवंटित किया गया था, जबकि भारत को पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास, सतलुज) पर अधिकार है. भारत को रन-ऑफ-द-रिवर परियोजनाओं से बिजली उत्पादन का अधिकार है. हालांकि, पाकिस्तान ने बार-बार इन परियोजनाओं पर आपत्ति जताई है, जिससे भारत में पानी का प्रवाह प्रभावित हुआ है.