झारखंडPosted at: अगस्त 10, 2024 असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पहुंचे रांची, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम में होंगे शामिल
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड BJP के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंच गए है. वे रांची के कार्निवल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. उनका यह एक दिवसीय कार्यक्रम है. इसके साथ ही इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पार्टी के अन्य नेता भी शामिल होंगे.