Friday, Mar 14 2025 | Time 09:05 Hrs(IST)
  • CBSE का होली स्पेशल गिफ्ट: 15 मार्च को नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम? चिंता न करें, मिलेगा ये शानदार मौका
  • होली को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे राज्य में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • Jharkhand Weather Update: होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का अलर्ट!
झारखंड » पलामू


फर्जी डॉक्यूमेंट बना ई कल्याण पोर्टल पर आवेदन कर छात्रवृत्ति का लाभ लेने का प्रयास,10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

फर्जी डॉक्यूमेंट बना ई कल्याण पोर्टल पर आवेदन कर छात्रवृत्ति का लाभ लेने का प्रयास,10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
न्यूज़11 भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत स्थित सिद्धनाथ बीएड कॉलेज जपला में झारखंड सरकार के ई कल्याण पोर्टल पर फर्जी डॉक्यूमेंट बना कर गलत तरीके से छात्रवृत्ति लेने का आवेदन करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में सिद्धनाथ बीएड कॉलेज जपला के एचओडी प्रमोद कुमार पांडेय ने हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है. लिखित आवेदन में कहा है की महाविद्यालय के बोनाफाईड, मार्कशीट सहित सभी आवश्यक दस्तावेज बनाकर झारखंड सरकार के ई कल्याण पोर्टल पर शालिनी कुमारी, बिग़नी देवी, गीता कुमारी, पूजा कुमारी, कविता देवी, गीता देवी, रेखा देवी, ऋतिक रोशन, सुमन देवी, उषा देवी द्वारा छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, जबिक उक्त सभी लोग बीएड कॉलेज के चिन्हित छात्र नहीं हैं, इन लोगों के खिलाफ कॉलेज द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी मेदिनीनगर को इन सभी का छात्रवृत्ति निरस्त करने का आवेदन दिया गया था, जिसके बाद जिला कल्याण पदाधिकारी पलामू ने प्राथमिकी दर्ज का निर्देश दिया था, इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया की बीएड कॉलेज एचओडी के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी आवेदकों के आधारकार्ड नंबर मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर आगे की करवाई शुरू कर दी गई.

 

 

 


 

 

 
अधिक खबरें
अखिल भारतीय काष्टकार विकासशील मंच ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
मार्च 13, 2025 | 13 Mar 2025 | 10:30 AM

पलामू जिला अंतर्गत अखिल भारतीय काष्टकार विकासशील मंच हुसैनाबाद के द्वारा ग्राम सैदाबाद में होली मिलन सह वन भोज एवं साथ में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव शामिल हुए.

सेंट्रल जेल में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को मिल रहा था VVIP ट्रीटमेंट, जिला प्रशासन की रेड के बाद हुआ खुलासा
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 6:35 AM

इन दिनों PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप पलामू के मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में बंद है. उसे जेल के अंदर VVIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब, जिला प्रशासन की टीम ने जेल में छापेमारी की. बता दें कि, पलामू डीसी शशि रंजन और एसपी रीष्मा रमेशन द्वारा मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में छापेमारी की गयी.

भाजपा के आवासीय कार्यालय में होली मिलन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 5:53 PM

पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय परिसर में बुधवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह, रामप्रवेश सिंह, विनोद पांडेय, अजय प्रसाद गुप्ता सहित नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.

पलामू के पांडू थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 3:50 PM

रंगोत्सव का पर्व होली को लेकर पांडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ रणवीर कुमार ने किया. उक्त बैठक में उपस्थित पांडू पुलिस इंस्पेक्टर रामआशिष पासवान ने कहा कि होली रंगोत्सव का पर्व है, इसे आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनायें.

नगर पंचयात के द्वारा होल्डिंग टैक्स बकाया वसूली को लेकर चलाया गया सघन अभियान, जल्द जमा करने की दी गई हिदायत
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 2:40 PM

पलामू जिला के नगर पंचायत हुसैनाबाद प्रशासन के द्वारा होल्डिंग टैक्स बकाया वसूली के लिए सघन अभियान चलाया गया. यह अभियान नगर पंचायत के प्रशासक तर्निश कुमार हंस के नेतृत्व चलाया गया, जिसमें नगर पंचायत की टीम के साथ हुसैनाबाद थाना बल शामिल रहा.