झारखंड » सरायकेलाPosted at: फरवरी 02, 2025 अवैध अफीम की खेती को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाया गया जागरूक अभियान
बसंत कुमार साहू/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क: चौका थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत जहां-जहां अफीम की खेती की सूचना प्राप्त हुई हैं. वैसे क्षेत्र के मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण मुंडा के साथ बैठक किया गया एवं अवैध अफीम की खेती न करने एवं उसके विनष्टीकरण के लिए अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे अफीम की खेती के बारे में सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया.