Sunday, Sep 8 2024 | Time 07:26 Hrs(IST)
 logo img
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड » हजारीबाग


बड़कागांव प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़कागांव मुखिया संघ ने की बैठक

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार नही चलने देंगे: मुखिया संघ अध्यक्ष
बड़कागांव प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़कागांव मुखिया संघ ने की बैठक

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत


हजारीबाग/डेस्क: बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बड़कागांव सांढ पंचायत भवन में प्रखंड मुखिया संघ की बैठक की गई.जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता एवं संचालन पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो ने किया. बैठक में संघ की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया. प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न विभागों विशेष कर अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया. भ्रष्टाचार के कारण आम जनमानस इसके चपेट में आकर परेशान हो रहे हैं.

 

इस दौरान मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि प्रखंड  सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार अफसर की मनमानी को लेकर यह बैठा किया गया है. जिसमें अगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं अगर कार्यशैली में सुधार नहीं करते हैं तो आंदोलन किया जाएगा जिनकी जवाबदही अफसर लोग होंगे.आगे उन्होंने कहा कि व्याप्त भ्रष्टाचार व मनमानी से जनप्रतिनिधि आहत हैं. ये नहीं चलने देंगे. आगे उन्होंने कहा कि अगर समय रहते प्रखंड  एवं अंचल के अधिकारी भ्रष्टाचार एवं रिश्वत लेना बंद नहीं किया तो विवश होकर बड़कागांव मुखिया संघ प्रखंड मुख्यालय में आंदोलन करने को बाध्य होंगे. 

 

बैठक में सर्वजन पेंशन बनवाने के लिए पैसा लेकर ऑनलाइन करने का मामला संघ के बीच रखा गया. बताया गया कि बिना रिश्वत लिए लोगों का ऑनलाइन नहीं किया जाता है और रिश्वत नहीं देने वाले लोगों का फार्म पेंडिंग रखा जाता है, उन्हें बार-बार दौड़या जाता है.वहीं मुखिया करम राम के निधन होने पर उनकी आत्मा को शांति प्रदान के लिए संघ के द्वारा 2 मिनट का मौन धारण किया गया.

 

मौके पर मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, बड़कागांव मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, मो. तकरीमुल्लाह,मुखिया प्रभु महतो,पूर्व मुखिया भीखन महतो, गीता देवी,लीलावती देवी, मुखिया प्रतिनिधि चंदन पूरी, बालेश्वर महतो,सनित महतो, इलियास अंसारी के अलावा कई लोग उपस्थित थे.
अधिक खबरें
अवैध कोयला परिवहन की सूचना पर प्रशासन ने टोल प्लाजा पर चलाया जांच अभियान
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 12:13 PM

उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार 6 सितंबर को कोयले के अवैध परिवहन के सन्दर्भ में प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में कोयला लदे वाहनों की सघन जांच के लिए खनन विभाग को आदेश दिया गया.

विधायक अंबा की शह पर बहन ने किया खासमहल की जमीन और उसपर बने चांद कोठी के एक हिस्से को कब्जाने की साजिश
सितम्बर 07, 2024 | 07 Sep 2024 | 12:01 PM

हजारीबाग शहर के प्राइम लोकेशन डिस्ट्रिक मोड़ चौक पर अवस्थित खास महल के भूखंड पर पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद एंड फैमिली की नजर पड़ गई है, जो इस कीमती जमीन को हथियाना चाहता हैं. यह आरोप शहर के सम्मानित शिक्षक प्रोफेसर अनवर मल्लिक के है जिन्होंने विरोध में आवाज उठाई है और इसे लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय को पांच पृष्ठ वाला एक ज्ञापन भी सौंपा है.

हजारीबाग DC का लगा जनता दरबार, फरियादियों ने लगाई गुहार
सितम्बर 06, 2024 | 06 Sep 2024 | 8:35 PM

उपायुक्त नैन्सी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना. उपायुक्त ने दर्जनों आमजन की समस्याओं व शिकायतों पर संबंधितों को निर्देश दिया. आज के जनता दरबार में शहरी सहित विभिन्न प्रखंडों से 25 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित कर समाधान की गुहार लगाई. जिनमें मकान मुआवजा, रोजगार, गंभीर बीमारी में मदद,

रीडिंग कैम्पेन: मेक रूम फॉर अर्ली लर्निंग
सितम्बर 06, 2024 | 06 Sep 2024 | 8:28 PM

जिला समाहरणालय सभागार में "रीडिंग कैम्पेन: मेक रूम फॉर अर्ली लर्निंग" के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सेमिनार में प्रारंभिक शिक्षा और पठन कौशल के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. शिक्षा परियोजना परिषद, झारखंड द्वारा रूम टू रीड, IPEL और यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने पठन कौशल के विकास और बच्चों में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की.

JHARKHAND TRAIN NEWS : आदित्यपुर स्टेशन पर चलने वाले नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में किया गया बदलाव
सितम्बर 06, 2024 | 06 Sep 2024 | 7:04 PM

दक्षिण पूर्व रेलवे में चक्रधरपुर मंडल के आदित्यपुर स्टेशन पर चलने वाले नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है जिसका विवरण इस प्रकार है-1. दिनांक 07.09.24 से 28.09.24 तक गाड़ी संख्या 08152/ 08151 बरकाकाना- टाटा- बरकाकाना पैसेंजर