Tuesday, Sep 17 2024 | Time 23:07 Hrs(IST)
 logo img
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री तक का सफर, जानिए कौन है आतिशी मार्लेना
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री तक का सफर, जानिए कौन है आतिशी मार्लेना
  • नए भारत के शिल्पकार का जन्मदिवस मनाने को पूरा देश आतुर है: बाबूलाल मरांडी
  • नए भारत के शिल्पकार का जन्मदिवस मनाने को पूरा देश आतुर है: बाबूलाल मरांडी
  • ईद-ए-मिलाद जुलूस में लहराए गए 'फिलिस्तीनी झंडे', अब पुलिस ने लिया एक्शन
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिनाई उपलब्धियां
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिनाई उपलब्धियां
  • रुक्का डैम के जलस्तर में हुआ इजाफा, खोले गए तीन फाटक
  • रुक्का डैम के जलस्तर में हुआ इजाफा, खोले गए तीन फाटक
  • सहयोग विलेज के बच्चों संग भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • सहयोग विलेज के बच्चों संग भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • सभी हॉकी खिलाड़ियों को मिले हर सुविधा और मान सम्मान:एनोस एक्का
  • सभी हॉकी खिलाड़ियों को मिले हर सुविधा और मान सम्मान:एनोस एक्का
  • भारत ने 5वीं बार अपने नाम की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी, चीन को उसी के घर पर रौंदा
  • भारत ने 5वीं बार अपने नाम की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी, चीन को उसी के घर पर रौंदा
झारखंड


बेरमो: कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष ने मुखिया प्रतिनिधि पर लगाया गंभीर आरोप

बेरमो: कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष ने मुखिया प्रतिनिधि पर लगाया गंभीर आरोप

 अनंत/न्यूज़11भारत


बेरमो/डेस्क: स्वांग दक्षिणी पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि धनंजय सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं. राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस पार्टी के गोमिया प्रखंड उपाध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि धनंजय सिंह, जो कि मुखिया रीना सिंह के पति और पूर्व मुखिया भी हैं, पंचायत की विकास योजनाओं में मनमानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वार्ड 14 और 15 की स्थिति बेहद खराब है, जहां सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं, बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, और सफाई व्यवस्था भी लचर है. हल्की बारिश में भी नालियों का पानी घरों में घुस आता है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं. लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. 


उन्होंने कहा कि धनंजय सिंह अपने आवासीय क्षेत्र में फंड का दुरुपयोग कर रहे हैं. जहां पहले काम करना चाहिए था वहां नहीं करके जहां बैठकी करते हैं वहां फाइबर ब्लॉक लगवाकर ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रहे हैं. वहीं, वार्ड 14 और 15 में फंड का उचित उपयोग नहीं हो पा रहा है, जिससे स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं.


वार्ड 14 के सदस्य विजय कुमार सिंह ने भी इस समस्या की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सड़क और सफाई की स्थिति काफी खराब है और मुखिया और उनके प्रतिनिधि के ध्यान आकर्षित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.


अभय सिन्हा ने कहा है कि वे इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला उपायुक्त से भी बातचीत करेंगे. इस मामले पर मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि की ओर से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है, और प्रखंड विकास पदाधिकारी की टिप्पणी का इंतजार किया जा रहा है.


यह भी पढ़े:राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गये बयानों पर भड़के गृह मंत्री अमित शाह


मुखिया प्रतिनिधि ने क्या कहा


सवांग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि धनंजय सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर 14 और 15 के लिए सीसीएल कथारा के महाप्रबंधक को लिखकर दिया गया है. शीघ्र ही उक्त दोनों वार्ड में नाली मरम्मती और सफाई का कार्य किया जायेगा. इसके अलावा पंचायत में बहुत काम है, जिसका सेवा निरंतर कर रहा हूँ. फालतू बातों का जवाब देने की जरूरत नहीं है.

अधिक खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिनाई उपलब्धियां
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 7:09 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर और 100 दिनों के कार्यकाल पूरी होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन की उपलब्धियां बेमिसाल हैं. 100 दिन में तीन लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिससे देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है.

पीवीयूएनएल में स्वच्छता शपथ और विश्वकर्मा पूजा का धूमधाम से आयोजन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:50 PM

पीवीयूएनएल के कर्मचारियों ने सीईओ पीवीयूएनएल आर.के. सिंह, जीएम्स और अन्य विभागाध्यक्षों के साथ स्वच्छता शपथ ली। इस अवसर पर आर.के. सिंह ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छता संदेश साझा किया और सभी को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया

रुक्का डैम के जलस्तर में हुआ इजाफा, खोले गए तीन फाटक
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:42 PM

राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं रांची के सबसे बड़े डैम, रुक्का डैम में बारिश के कारण जलस्तर में खासा इजाफा हुआ है. जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को डैम के तीन फाटक को खोल दिया गया. बता दें कि रूक्का डैम से राजधानी रांची की बड़ी आबादी को जलापूर्ति की जाती है. वहीं, सिकिदिरी हाइडल पावर प्लांट से पनबिजली को भी तैयार किया जाता है.

सहयोग विलेज के बच्चों संग भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:31 PM

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य और मंडल प्रभारी विद्या बड़ाईक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विशेष तरीके से मनाया. इस अवसर पर उन्होंने सहयोग विलेज के बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी साझा की.

सभी हॉकी खिलाड़ियों को मिले हर सुविधा और मान सम्मान:एनोस एक्का
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 6:23 PM

सिमडेगा की हॉकी का नाम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में मशहूर है। इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा, संसाधन और मान-सम्मान मिलना चाहिए. यह बातें झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने हेटमा में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं.