न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के बायसी पश्चिम चौक पर देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 12 दुकानें जलकर खाक हो गई. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया हैं. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय पर नहीं पहुंचता, तो पूरा बायसी बाजार जलकर खाक हो जाता. वहीं घटना स्थल पर पहुंचे राजद नेता हाजी अब्दुल सुभान ने इसे दुखद बताते हुए कहा कि प्रशासन की तत्परता से एक बड़ी आपदा टल गई. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं.