पिंडदान कार्यक्रम 

गयाजी में 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान शुरू, 54 वेदियों पर पिंडदान करेंगे श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध गयाजी में पितृपक्ष के दौरान 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है। 

By : Rani Thakur
गयाजी में 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान शुरू, 54 वेदियों पर पिंडदान करेंगे श्रद्धालु

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अभिषेक राज/गया जी:
विश्व प्रसिद्ध गयाजी में पितृपक्ष के दौरान 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है। पहले दिन श्रद्धालुओं ने फल्गु नदी के घाट पर पितरों का आह्वान कर पिंडदान की प्रक्रिया शुरू की। श्रद्धालुओं के अनुसार, यह अनुष्ठान 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

गया में पिंडदान की विशेष परंपरा के तहत श्रद्धालु 17 दिनों के दौरान अलग-अलग वेदियों और धार्मिक स्थलों पर जाकर पिंडदान करेंगे। इस दौरान करीब 54 स्थानों पर पिंडदान किए जाने की परंपरा बताई गई है। श्रद्धालुओं का मानना है कि गया जी में पिंडदान करने से पितरों को सद्गति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गया जी पहुंचे संदीप शास्त्री ने बताया कि पहले दिन फल्गु नदी के घाट पर पितरों का आह्वान कर पितृपुरोहितों के निर्देश के अनुसार पिंडदान की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि 17 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर जाकर पिंडदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उनके अनुसार, गया जी की धार्मिक मान्यता अन्य स्थानों से अलग है और यहां पितरों के निमित्त किए जाने वाले कर्मकांड का विशेष महत्व है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से करीब 40 श्रद्धालुओं का समूह गयाजी पहुंचा है। समूह में 14 जोड़े शामिल हैं। श्रद्धालु अपने दिवंगत माता-पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों की आत्मा की शांति और सद्गति की कामना को लेकर पिंडदान करने पहुंचे हैं।

श्रद्धालु महेश कुमार गर्ग ने बताया कि वे परिवार के साथ 17 दिनों के लिए गयाजी आए हैं। उन्होंने बताया कि उनके समूह ने बनारस से यात्रा शुरू की और गयाजी पहुंचने के बाद फल्गु नदी में पिंडदान किया। अब अगले 17 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर जाकर पिंडदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं ने कहा कि सनातन परंपरा में गयाजी में पिंडदान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यहां विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के चरण चिह्न की पूजा की जाती है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु अपने पितरों की सद्गति और मोक्ष की कामना लेकर गयाजी पहुंचते हैं।

संबंधित सामग्री

पैसे नहीं थे तो आलू देकर सीखा सिलाई का हुनर, आज महिलाओं को रोजगार दे रही गायत्री देवी

पैसे नहीं थे तो आलू देकर सीखा सिलाई का हुनर, आज महिलाओं को रोजगार दे रही गायत्री देवी

गायत्री देवी खुशबू महिला रोजगार संस्था की संचालिका हैं और सिलाई के हुनर के जरिए खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं.

जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली 

जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली 

मॉल के रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों पर गोलियां चलायी गयी है.

जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली 

जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली 

मॉल के रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों पर गोलियां चलायी गयी है.

जिओ टैग के बाद भी सूची से नाम गायब, आवास योजना को लेकर महिलाओं का हंगामा

जिओ टैग के बाद भी सूची से नाम गायब, आवास योजना को लेकर महिलाओं का हंगामा

जिओ टैग और ऑनलाइन सर्वे के बाद भी अंतिम सूची से गरीबों के नाम गायब हैं। आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर एसडीओ आमस पहुंचे।<br/><br/>

चतरा: SSB के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, महाविद्यालय और आसपास के इलाकों में की साफ-सफाई

चतरा: SSB के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, महाविद्यालय और आसपास के इलाकों में की साफ-सफाई

जवानों ने अपने वाहिनी मुख्यालय परिसर के साथ-साथ चतरा महाविद्यालय और आस पास की दुकानों के इर्द-गिर्द भी साफ-सफाई की.