सहरसा रेलवे स्टेशन पर मिला बिना टिकट घूमता विदेशी मूल का नागरिक, पासपोर्ट–वीज़ा भी गायब मिला

By : News11 Bharat
सहरसा रेलवे स्टेशन पर मिला बिना टिकट घूमता विदेशी मूल का नागरिक, पासपोर्ट–वीज़ा भी गायब मिला

इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत

सहरसा/डेस्क: खबर बिहार के सहरसा से है जहाँ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात RPF सहरसा की टीम ने गश्ती के दौरान एक विदेशी मूल नागरिक को बिना टिकट संदिग्ध स्थिति में पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम अब्राहम पिता अमरेड बताया, जो ईशाला के इमो राज्य, नाइजीरिया का निवासी है. उसके पास न तो भारतीय पहचान पत्र मिला और न ही पासपोर्ट-वीज़ा से जुड़े कोई दस्तावेज.

अब्राहम ने बताया कि वह 2013 से नवी मुंबई के खारघर सेक्टर-35 में रहता है और पेशे से संगीतकार है. उसके अनुसार, वह पूर्णिया जिले के चंपानगर में रहने वाले अपने भारतीय मित्र गजन से मिलने मुंबई से पटना आया था. उसने कहा कि पटना से ट्रेन संख्या 18626 में सवार होकर बनमनखी जा रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले पटना में उसका बैग चोरी हो गया जिसमें पासपोर्ट, वीज़ा और सभी जरूरी कागजात थे. दस्तावेज खोने के बाद वह भागलपुर तक यात्रा करता रहा और बाद में बिना टिकट सहरसा पहुंच गया. उसके पास मात्र 1500 रुपये मिले.

पूछताछ के दौरान वह किसी भी प्रकार की वैध पहचान प्रस्तुत नहीं कर सका. उसने एक मोबाइल नंबर दिया है, जिसके आधार पर आगे जांच जारी रहेगी. सुरक्षा के मद्देनजर RPF ने उसे हिरासत में लेकर GRP सहरसा को सुपुर्द कर दिया है. अधिकारियों ने कहा कि कागजात की पुष्टि के बाद ही उसके भारत में रहने की वैधता का पता चल सकेगा. फिलहाल GRP मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने अपने बीएलए 1 को किया सम्मानित, बिहार की शानदार जीत पर सम्राट चौधरी ने दिल खोल कर सराहा
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य