बिहार विधानसभा चुनाव 2025

SST चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात अवर निरीक्षक की ब्रेन हेमरेज के कारण हुई मौत

By : News11 Bharat
SST चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात अवर निरीक्षक की ब्रेन हेमरेज के कारण हुई मौत

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

छपरा/डेस्क: अवतार नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राणा प्रताप मंडल (आयु लगभग 53 वर्ष), जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर स्थित हराजी मोड़ (कल्लु चौक) SST चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे, अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे. सुबह लगभग 03:45 बजे उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को सूचित किया कि उनके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है. इसके उपरांत वे शौचालय की ओर गए, जहाँ वे अचानक मूर्छित होकर गिर गये.

थाना पुलिस टीम द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. प्रथम दृष्टया चिकित्सक द्वारा बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है. घटना स्थल पर मृतक के नाक एवं कान से रक्तस्राव हो रहा था.

घटना के संबंध में उनके परिजनों को सूचित किया गया है, जो वर्तमान में अपने पैतृक आवास जिला सहरसा से सारण के लिए प्रस्थान कर चुके हैं. पुलिस लाइन, सारण में सम्मानपूर्वक सलामी एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

सारण पुलिस ने  पु०अ०नि० स्व० राणा प्रताप मंडल के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें

height=530

यह भी पढ़ें: मां के इलाज के लिए बेटी ने डीसी से राशन कार्ड में नाम जोड़ने की लगाई गुहार

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय