न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज से पांच दिनों तक राज्यभर में बारिश की संभावना बनी हुई है. इस दौरान कई जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं तापमान में भी गिरावट 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है.
आज और कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. जबकि 23 सितंबर को राज्य के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज और वज्रपात को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.
24-25 सितंबर को भारी बारिश के आसार
वहीं 24 सितंबर को कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका है. भारी बारिश के साथ गरज, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा चलने की संभावना है. 25 सितंबर को भी राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन के आसार हैं.
रांची में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो, रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है. आज कई जगहों पर हल्की से माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. जबकि 23 सितंबर से भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे और तेज हवाएं भी चल सकती है.
इसे भी पढ़ें: बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान