रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

By : News11 Bharat
रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. प्रेक्षागृह, दरभंगा में जिला दंडाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने संयुक्त रूप से सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी. 

रामनवमी कमिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि 27 मार्च को रामनवमी तथा 28 मार्च को चैती दुर्गा पूजा (दशमी) के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी जुलूस एवं शोभा यात्राओं के मार्ग का पूर्व में भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने कहा कि पूरे जिले में ड्रोन, सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. जुलूस मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील स्थलों और घरों पर विशेष नजर रहेगी. साथ ही सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके.

उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया सेल को फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. एसएसपी ने बताया कि जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है. भीड़ नियंत्रण के लिए बाइक क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है और विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है. सभी झांकियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. प्रशासन ने साफ किया है कि जुलूस में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक गाने, नारे या अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी. सुरक्षा के साथ-साथ जनसुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है. नगर आयुक्त को पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस एवं चिकित्सक दल की तैनाती के निर्देश दिए गए है. जिले के सभी अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सीय सेवा उपलब्ध रहेगी.

फायर ब्रिगेड की टीम को भी अलर्ट मोड में रखा गया है. प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे. डीएम ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें. वहीं एसएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़े: पूर्वज के स्मारक तोड़ने के आरोप में चौथे क्लास के छात्र को मारी गोली, सहरसा में सनसनी
 

संबंधित सामग्री

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का