भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, जिला कृषि पदाधिकारी 19 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

By : Ark Sahuliyar
भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, जिला कृषि पदाधिकारी 19 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क:
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक सुधीर कुमार को 19 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम ने सुधीर कुमार के आवास पर छापेमारी की, जहां से करीब 14 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. इसके अलावा निवेश से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक पासबुक भी जब्त की गई हैं. जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. निगरानी टीम ने सुधीर कुमार की पत्नी के बैंक लॉकर की तलाशी ली, जहां से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण बरामद किए गए हैं. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य बिंदुओं पर जांच अभी जारी है. 

ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 शुरू, 1762 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य