आरा: बिहिया थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग और मद्य निषेध इकाई ने एक करोड़ की अंग्रेजी शराब की जब्त, एक गिरफ्तार

By : News11 Bharat
आरा: बिहिया थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग और मद्य निषेध इकाई ने एक करोड़ की अंग्रेजी शराब की जब्त, एक गिरफ्तार

संजय श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

आरा/डेस्क:  भोजपुर जिले के जगदीशपुर उत्पाद विभाग टीम और मध्य निषेध इकाई पटना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है. जगदीशपुर मध्य निषेध थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बिहिया चौरस्ता पर एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान ट्रक पर लदे सड़े आलू के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब  बरामद की गई. उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से कुल 8244 लीटर अंग्रेजी शराब, जो 927 कार्टून में पैक थी, जब्त की है.

बरामद शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये आंका जा रहा है. जो सभी साइज के 24288 बोतल मे पैक है. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार राजस्थान के बाड़मेर जिले के  छोहतन थानाक्षेत्र के सावलोर गांव निवासी बिजय कुमार के रूप में हुई है.जो बाबूलाल का पुत्र है.प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि शराब लदा ट्रक पंजाब से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था. पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह सक्रिय है. फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: पश्चिमी चम्पारण: रामनगर का जर्जर पुल जिसे पार करते समय भगवान को याद करते हैं वाहन चालक

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

Bihar News: मातम में बदलीं पर्व की खुशियां, पोखर में डूबने से 6 बच्चों की मौत 

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई।