न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आर्यन खान केस से सुर्खियों में आए समीर वानखेडे ने NEWS11 BHARAT से बातचीत करते हुए कहा कि आर्यन खान केस उनकी लाइफ का सबसे छोटा केस था. अपने ऊपर लगे आरोपों पर समीन ने कहा- मैं वही का वही हूं. कीचड़ साफ करना है तो गंदगी में हाथ डालना पड़ेगा, कीचड़ आप पर उड़ेगा ही. आज हमारे राष्ट्र में सबसे बड़ी समस्या नशे की है.
मोतिहारी के नशामुक्ति कार्यक्रम में पहुंचे समीर वानखेड़े ने कहा कि मैंने अलग-अलग एजेंसियों में काम किया है. राजनीतिक दबाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने आज तक राजनीतिक दबाव में काम नहीं किया. 2019 में एक बड़ा गोल्ड केस हुआ था.
बिहार के विकास पर समीर ने कहा- यहां का डेवलपमेंट देखकर हाईली इंप्रेस्ड हूं.
यह भी पढ़ें: दोस्त से 4.50 लाख उधार लेकर दिया चेक बाउंस होने पर मामला पहुंचा कोर्ट, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका