न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खरमास खत्म होने के बाद एक नयी यात्रा पर निकलेंगे. अगर यह खबर पक्की है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह 16 राजनीतिक यात्रा होगी.
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार चम्पारण से अपनी यह यात्रा शुरू करने वाले हैं. चम्पारण केबाल्मीकि नगर से उनकी यह यात्रा शुरू हो सकती है. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 जनवरी के बाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे. इस दौरान वह राज्य की सरकारी और विकास की योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे. लोगों से मिलकर विकास योजनाओं का फीडबैक लेने वाले हैं. सरकारी सिस्टम से लेकर कल्याणकारी व विकास योजना के बारे में पब्लिक का फीडबैक लेंगे. मुख्यमंत्री की इस यात्रा से सरकार के वादों की योजनाओं की जमीनी परख भी हो जायेगी.
सभी जिलों में विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है. मुख्यमंत्री कार्यालय इस यात्रा की तिथि और पूरी रूपरेखा तैयार कर रहा है.
यह भी पढ़ें: शेरघाटी में एक कार से 185 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे