सिवान में ASI की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर सुनसान जगह पर फेंका शव

By : Admin
सिवान में ASI की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर सुनसान जगह पर फेंका शव

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल के बीच सिवान जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं. दरौंदा थाना में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी हैं. इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया हैं. जानकारी के अनुसार, एएसआई अनिरुद्ध कुमार बुधवार देर रात सिविल ड्रेस में कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद अपराधियों ने शव को दरौंदा थाना क्षेत्र के बसांव नवका टोला स्थित एक सुनसान इलाके में फेंक दिया.

सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल हैं. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही हैं.

यह भी पढ़े: पूर्णिया: बायसी में लगी भीषण आग से 12 दुकानें जलकर खाक, दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
 
संबंधित सामग्री

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामले में बिहार राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा (अप्सरा) का बयान सामने आया है।