पटना में आज ऑटो चालकों की हड़ताल, पूरे शहर में प्रभावित रहेगी सेवा

आज पटना में प्रगतिशील ऑटो रिक्शा चालक यूनियन की हड़ताल के कारण कई रूटों पर ऑटो सेवाएं ठप रहेंगी। सीएनजी की कीमत बढ़ने से किराए में मनमाने तरीके से बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर यह प्रदर्शन जारी है।

By : Rani Thakur

पटना में आज ऑटो चालकों की हड़ताल, पूरे शहर में प्रभावित रहेगी सेवा

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को राजधानी में कई रूटों पर ऑटो चालकों ने हड़ताल का एलान किया है। इस कड़ी में प्रगतिशील ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के अनुसार मल्टी लेवल पार्किंग ऑटो स्टैंड, बुद्ध स्मृति पार्क और मल्टी मॉडल हब से बेली रोड, बोरिंग रोड, राजा पुल, पाटलिपुत्र स्टेशन, गांधी मैदान समेत विभिन्न रूटों पर चलने वाले शेयर्ड और रिजर्व ऑटो सेवाएं सोमवार को बंद रहेंगी।

आक्रोश मार्च निकालेंगे ऑटो चालक 

आज ऑटो चालक आक्रोश मार्च निकालेंगे। यूनियन का कहना है कि डाकबंगला होते हुए स्टेशन आने वाले सभी ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अलावा स्टेशन गोलंबर से डाकबंगला तक संचालित अवैध स्टैंडों को हटाने तथा मल्टी मॉडल हब से जीपीओ गोलंबर तक ई-रिक्शा के परिचालन को बंद करने की मांग की गई है।

ऑटो भाड़ा में 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि का विरोध

सीएनजी की कीमत में वृद्धि के चलते ऑटो चालकों द्वारा मनामनी करते हुए 30 प्रतिशत से अधिक भाड़ा बढ़ाने के कारण कई स्थानों पर यात्रियों और ऑटो चालकों के बीच झड़पें भी हुई हैं। 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।