न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: मोकामा से विधायक चुने गए बाहुबली नेता अनंत सिंह आज मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण किया. पटना सिविल कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ही उनका शपथ ग्रहण संभव हो पाया है. हालांकि, शपथ लेने के तुरंत बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल वापस भेज दिया गया. उन्हें दुलारचंद हत्याकांड में फिलहाल जमानत नहीं मिली है.
कोर्ट के निर्देश के अनुसार, अनंत सिंह को सिर्फ शपथ ग्रहण के लिए जेल से बाहर लाया गया. उन्हें विधानसभा तक पहुंचाने के लिए भारी पुलिस बल, विशेष सुरक्षा दस्ते और क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की गई है. अनंत सिंह की मौजूदगी के चलते विधानसभा परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सभी प्रवेश द्वारों पर सख्त जांच, सीसीटीवी निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
यह भी पढ़े: नवादा में दर्दनाक हादसा: हाईवा ने तोड़ा तोरण द्वार, एंबुलेंस पर गिरा मलबा