नवादा का ऐतिहासिक मेला शुरू होने से पहले मंदिर परिसर की सरकारी जमीन अतिक्रमणमुक्त, इलाके में सनसनी

By : News11 Bharat
नवादा का ऐतिहासिक मेला शुरू होने से पहले मंदिर परिसर की सरकारी जमीन अतिक्रमणमुक्त, इलाके में सनसनी

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा के ऐतिहासिक सीतामढ़ी मंदिर परिसर और वार्षिक मेले की सरकारी जमीन से दशकों पुराने अतिक्रमण को प्रशासन ने बुधवार को हटवा दिया. मेला शुरू होने में महज दो दिन शेष रहते की गई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

सीतामढ़ी थाना क्षेत्र स्थित मेला परिसर में करीब 40 पक्के मकान, झोपड़ियां और अवैध दुकानें चिह्नित की गई थीं. सीओ अभिनव राज के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में JCB और बुलडोजरों की मदद से सभी अवैध निर्माण कुछ ही घंटों में ढहा दिए गए.

प्रशासन ने किसी भी संभावित विरोध को देखते हुए आसपास के कई थानों से महिला एवं पुरुष पुलिसबल की बड़ी टुकड़ी तैनात की थी. अधिकारियों के अनुसार, कई अतिक्रमणकारियों ने अपने निजी भूखंडों पर नाममात्र का निर्माण दिखाकर सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर पक्के मकान और दुकानें खड़ी कर ली थीं.

अंचलाधिकारी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से आधा दर्जन से अधिक परिवारों को बार-बार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया. मेला पास आने पर पुनः जारी अंतिम चेतावनी के बावजूद दुकानों को नहीं हटाया गया, जिसके बाद वरीय अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की गई.

जैसे ही बुलडोजर चले, धूल का गुबार उठ गया और देखते-देखते दशकों पुराने कब्जे हटा दिए गए. इस कार्रवाई के बाद अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है जिन्हें पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं.

सरकारी जमीन को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त कर मेला परिसर को साफ-सुथरा बना दिया गया है. अब 4 दिसंबर से शुरू होने वाला सीतामढ़ी मेला बिना किसी अवरोध के सुचारु रूप से आयोजित किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में चला बुलडोजर, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के बीच मचा हाहाकार

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य